1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मिशेल स्टार्क को भारत के खिलाफ सीरीज का बेसब्री से इंतजार

मिशेल स्टार्क को भारत के खिलाफ सीरीज का बेसब्री से इंतजार

 Reported By: IANS
 Published : Oct 27, 2020 09:16 pm IST,  Updated : Oct 27, 2020 09:16 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम को टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज के लिए आस्ट्रेलिया दौरा करना है और मेजबान टीम के स्टार फास्ट बॉलर मिशेल स्टार्क इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मिशेल स्टार्क को भारत...- India TV Hindi
मिशेल स्टार्क को भारत के खिलाफ सीरीज का बेसब्री से इंतजार Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी| भारतीय क्रिकेट टीम को टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज के लिए आस्ट्रेलिया दौरा करना है और मेजबान टीम के स्टार फास्ट बॉलर मिशेल स्टार्क इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। स्टार्क ने भारत के साथ हुई आखिरी सीरीज में सात पारियों में 13 विकेट लिए थे। चार मैचों की टेस्ट सीरीज में स्टार्क का प्रदर्शन अपने साथियों-नेथन लॉयन और पैट कमिंस से खराब रहा था।

इस बार स्टार्क हालांकि किसी को कोई मौका नहीं देना चाहते हैं और इसी कारण वह पूरी तरह अपना ध्यान क्रिकेट पर लगाए हुए हैं। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एटू ने स्टार्क के हवाले से लिखा है, "मैं अभी किसी भी चीज पर ध्यान नहीं दे रहा हूं। मैं इस साल जितना हो सके तेज बॉलिंग करने की कोशिश में हूं क्योंकि मेरा लक्ष्य टेस्ट सीरीज है और मैं इस बार अधिक से अधिक विकेट लेना चाहता हूं।"

स्टार्क ने कहा कि वह बाहर की राय पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा, जब तक मेरे आसपास मेरे लोग हैं, जिन पर मुझे भरोसा है, बाहर से मिलने वाले उस सकारात्मक सु²ढीकरण से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि पिछले साल शेफील्ड शील्ड गेम्स के दौरान उन्होंने जो तकनीकी बदलाव किए हैं, उससे उन्हें मदद मिली है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल