1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सहवाग की बल्लेबाजी देखना सबसे ज्यादा पसंद था: सचिन

सहवाग की बल्लेबाजी देखना सबसे ज्यादा पसंद था: सचिन

 Written By: IANS
 Published : Dec 03, 2016 11:37 pm IST,  Updated : Dec 03, 2016 11:37 pm IST

अपनी बल्लेबाजी से कई लोगों को दीवाना बनाने वाले दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को अपने साथी वीरेंद्र सहवाग को बल्लेबाजी करते देखना सबसे ज्याद पसंद था।

Sachin-Sahwag- India TV Hindi
Sachin-Sahwag

नई दिल्ली: अपनी बल्लेबाजी से कई लोगों को दीवाना बनाने वाले दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को अपने साथी वीरेंद्र सहवाग को बल्लेबाजी करते देखना सबसे ज्याद पसंद था। सचिन ने यह बात शनिवार को कही और साथ ही माना की उन्हें दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिये का सामना करने में दिक्कत होती थी। 

( देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

हिंदुस्तान टाइम्स के वार्षिक कार्यक्रम लीडरशिप समिट में शिरकत करने पहुंचे सचिन ने कहा, "यह अजीब है लेकिन हैंसी ने मुझे कई बार आउट किया है।"सचिन ने कहा कि सहवाग को बल्लेबाजी करते देखना शानदार था क्योंकि वह अगली गेंद पर क्या करेंगे यह अंदाजा लगाना मुश्किल था। 

उन्होंने कहा, "सहवाग के साथ बल्लेबाजी करते हुए मुझे पता नहीं होता था कि अगली गेंद पर क्या होना है। उनके साथ कुछ दिनों तक खेलने के बाद मैं समझ पाया कि वह क्या सोच रहे हैं।"

सचिन ने अपने समकालीन बल्लेबाज वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा को 'स्पेशल पैकेज' बताया और टेनिस स्टार स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को क्रिकेट खिलाड़ियों से अलग अपना पंसदीदा खिलाड़ी बताया है। सचिन ने साथ ही कहा उन्होंने जितने तेज गेंदबाजों को खेला उनमें से आस्ट्रेलिया के ब्रेट ली और पाकिस्तान के शोएब अख्तर सबसे तेज गेंदबाजी करते थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।