1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सुनील गावस्कर की पहली पसंद है T20 क्रिकेट, कहा- इस फॉर्मेट में है ज्यादा एक्शन

सुनील गावस्कर की पहली पसंद है T20 क्रिकेट, कहा- इस फॉर्मेट में है ज्यादा एक्शन

 Reported By: IANS
 Published : Jun 03, 2021 05:22 pm IST,  Updated : Jun 03, 2021 05:22 pm IST

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का कहना है कि उन्हें अपने समय के खिलाड़ियों की तुलना में T20 प्रारूप ज्यादा पसंद है।

सुनील गावस्कर की पहली...- India TV Hindi
सुनील गावस्कर की पहली पसंद है T20 क्रिकेट, कहा- इस फॉर्मेट में है ज्यादा एक्शन Image Source : GETTY

नई दिल्ली| भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का कहना है कि उन्हें अपने समय के खिलाड़ियों की तुलना में T20 प्रारूप ज्यादा पसंद है क्योंकि इसमें ज्यादा एक्शन है। पूर्व समय के कई खिलाड़ी टी20 प्रारूप की आलोचना कर चुके हैं और इनका मानना है कि टी20 क्रिकेट के कारण टेस्ट क्रिकेट अपनी प्रासंगिकता खो रहा है।

गावस्कर ने कहा, "मुझे पता है कि कई लोग जो मेरे समय में खेलते थे वे टी20 प्रारूप से खुश नहीं है लेकिन मुझे यह पसंद है। मैं इसे इसलिए पसंद करता हूं क्योंकि यह तीन घंटे का खेल है और इसमें जल्द नतीजे आ जाते हैं।"

उन्होंने कहा, "जब कोई स्विच हिट और रिवर्स स्विप लगाता है तो मुझे बेहद पसंद आता है क्योंकि ये बेहतtरीन शॉट होते हैं और इसे खेलने के लिए प्रतिभा की जरूरत है।"

पूर्व भारतीय कप्तान ने दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स को इस प्रारूप का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज करार दिया। गावस्कर ने कहा, "डीविलियर्स जैसे बल्लेबाज हैं वह हर का शॉट खेल सकते हैं। वह दूरी में छक्का मारते हैं। जब वह शॉट लगाते हैं तो देखने लायक होता है। मुझे उन्हें बल्लेबाजी करते देखना बेहद पसंद है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल