1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैं ठीक हूं, कल अपने होटल के कमरे में पहुंच जाऊंगा: लारा

मैं ठीक हूं, कल अपने होटल के कमरे में पहुंच जाऊंगा: लारा

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 25, 2019 10:15 pm IST,  Updated : Jun 25, 2019 10:15 pm IST

क्रिकेट वेस्टइंडीज की ओर से पोस्ट किए गए आडियो संदेश में लारा ने कहा,‘‘मुझे पता है कि जो हो रहा है उससे सभी काफी चिंतित हैं। शायद सुबह जिम में मैंने अतिरिक्त समय बिता दिया। मेरे सीने में दर्द होने लगा और मैंने सोचा कि डाक्टर को दिखाना सर्वश्रेष्ठ रहेगा। मुझे अस्पताल ले जाया गया, बेशक दर्द जारी था और कई परीक्षण किए गए।’’ 

ब्रायन लारा- India TV Hindi
ब्रायन लारा Image Source : GETTY IMAGE

मुंबई। ब्रायन लारा के प्रशंसकों ने उस समय राहत की सांस ली जब वेस्टइंडीज के इस महान क्रिकेटर ने सीने में दर्द के कारण यहां अस्पताल में भर्ती होने के बाद मंगलवार को कहा कि वह ठीक हैं और कल होटल के अपने कमरे में होंगे। सीने में दर्द की शिकायत के बाद लारा को शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विश्व कप के आधिकारिक प्रसारणकर्ता के लिए विशेषज्ञ के तौर पर लारा भारत में हैं। उन्होंने कहा कि सुबह अतिरिक्त वर्कआउट सत्र के बाद उन्हें बेचैनी महसूस हुई। 

क्रिकेट वेस्टइंडीज की ओर से पोस्ट किए गए आडियो संदेश में लारा ने कहा,‘‘मुझे पता है कि जो हो रहा है उससे सभी काफी चिंतित हैं। शायद सुबह जिम में मैंने अतिरिक्त समय बिता दिया। मेरे सीने में दर्द होने लगा और मैंने सोचा कि डाक्टर को दिखाना सर्वश्रेष्ठ रहेगा। मुझे अस्पताल ले जाया गया, बेशक दर्द जारी था और कई परीक्षण किए गए।’’ 

लारा भले ही बीमार हो लेकिन इसके बावजूद वह अस्पताल में भी क्रिकेट से दूर नहीं थे। उन्होंने कहा,‘अस्पताल के अपने बिस्तर पर हूं, इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच देख रहा हूं। इंग्लैंड का बड़ा प्रशंसक नहीं हूं, उम्मीद करता हूं कि ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड को रोक देगा। मैं ठीक हो जाऊंगा। मेरा फोन लगातार बज रहा था इसलिए इसे स्विच ऑफ करने जा रहा हूं। ऐसा नहीं है कि मैं इसे स्विच आफ करना चाहता हूं क्योंकि मैं अपने परिवार के साथ बात करना चाहता हूं।’’

 
उन्होंने कहा,‘‘सभी को बताना चाहता हूं कि मैं ठीक हूं, उबर रहा हूं और कल अपने होटल के कमरे में पहुंच जाऊंगा। कुछ परीक्षण के नतीजे आ चुके हैं। डाक्टर खुश हैं कि कोई चिंता की बात नहीं है। चिंता दिखाने के लिए धन्यवाद।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल