1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शमी की पत्‍नी हसीन जहां ने तलाक़ पर सौरव गांगुली से ली थी सलाह, जाने फिर दादा ने क्या कहा

शमी की पत्‍नी हसीन जहां ने तलाक़ पर सौरव गांगुली से ली थी सलाह, जाने फिर दादा ने क्या कहा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 18, 2018 03:46 pm IST,  Updated : Mar 18, 2018 03:46 pm IST

टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी पर कई गंभीर आरोप लगाने वाली हसीन जहां ने अब पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को भी लेकर एक सनसनीख़ेज़ ख़ुलासा किया है.

ganguly, hasin jahan- India TV Hindi
ganguly, hasin jahan

टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी पर कई गंभीर आरोप लगाने वाली हसीन जहां ने अब पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को भी लेकर एक सनसनीख़ेज़ ख़ुलासा किया है. हसीन जहां के अनुसार तलाक वाली बात उन्होंने सौरव गांगुली को भी बताई थी और दादा ने तब कहा था कि वह शमी से बात करेंगे और उन्हें समझाएंगे. हसीन जहां का कहना है इस बात के बाद कई दिनों गांगुली का फोन नहीं आया.

एक साक्षात्कार में क्रिकेटर की पत्नी ने कहा, ‘शमी ही मेरी पीछे पड़े थे. वो जबरन मेरे फ्लैट में आकर बेटियों से खेलते थे. ये वो वक्त था जब उनके पास पैसा नहीं होता था और वह एक-एक पैसे के लिए मोहताज थे. उन्होंने दावा किया कि वह मेरे पैसों पर पल रहा थे.’

इस बीच शमी ने कहा कि कोई तीसरा व्यक्ति उनके घर को बर्बाद करने पर तुला है और वही हसीन के कान भर रहा है. शमी ने साथ ही कहा कि इस मामले में उन्हें कुछ साबित नहीं करना है. जो साबित करना है, उनकी पत्नी हसीन जहां को करना है क्योंकि आरोप उन्होंने लगाए हैं.

शमी ने एक न्यूज़ को दिए साक्षात्कार में कहा कि हसीन के आरोप बेबुनियाद हैं और कोई तीसरा शख्स उनका घर उजाड़ने पर तुला है. शमी ने कहा “मैं अभी भी कह रहा हूं कि यह हसीन का काम नहीं है. ये ज़रूर थर्ड पार्टी का प्लान है, हो सकता है मेरी फैमिली में खुशियां बर्दाश्त ना हो रहीं हों, हो सकता है पैसे का लालच हो.”

हसीन जहां ने फेसबुक और मीडिया के माध्यम से शमी के भाई पर जबरन संबंध बनाने, शमी के अन्य लड़कियों से संबंध रखने और जान से मारने के संगीन आरोप लगाए हैं और कोलकाता में एफआईआर भी दर्ज कराई है.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल