1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जो रूट का पसंदीदा क्रिकेटर बनना चाहता हूं: स्टुअर्ट ब्रॉड

जो रूट का पसंदीदा क्रिकेटर बनना चाहता हूं: स्टुअर्ट ब्रॉड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 21, 2018 05:52 pm IST,  Updated : Jul 21, 2018 05:52 pm IST

ब्रॉड ने हमेशा भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है और इस बार भी टीम को ब्रॉड से ढेरों उम्मीदें होंगी। 

जो रूट और स्टुअर्ट...- India TV Hindi
जो रूट और स्टुअर्ट ब्रॉड Photo: Getty Images

स्टुअर्ट ब्रॉड ऐसा खिलाड़ी बनना चाहते हैं जिसे कप्तान जो रूट पसंद करें। ये तेज गेंदबाज अपनी फिटनेस साबित करके एक अगस्त से भारत के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए वापसी करने की कोशिश में जुटा है। नॉटिंघमशर का ये तेज गेंदबाज ज्यादा आगे के बारे में नहीं सोचना चाहता लेकिन अगले साल होने वाली एशेज सीरीज पर जरूर उनकी निगाहें लगी हुई हैं। ब्रॉड ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि ज्यादा दूर के बारे में सोचना काफी खतरनाक है। इससे आपका दिमाग उस चीज से दूर चला जाता है जो सचमुच काफी अहम है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं ज्यादा आगे के बारे में नहीं सोचना चाहता लेकिन मेरे लिए सबसे बड़ा लक्ष्य 2019 में एशेज सीरीज दोबारा हासिल करने पर लगा होगा। ये नंबर एक लक्ष्य है, सूची में सबसे ऊपर। लेकिन फिलहाल मुझे बेहतर क्रिकेटर बनना होगा, वैसा खिलाड़ी जिसे रूटी (जो रूट) पसंद करें।’’ 

वापसी की कोशिश में जुटे ब्रॉड पूरी तरह से फिट होंने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें पिछले महीने स्पेकसेवर्स काउंटी चैम्पियनशिप में वारेस्टरशर के खिलाफ अपनी काउंटी टीम के लिए खेलते हुए टखने में चोट लग गई थी। ब्रॉड ने हमेशा भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है और इस बार भी टीम को ब्रॉड से ढेरों उम्मीदें होंगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल