1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हैट्रिक लेने के बाद रजनीश गुरबानी का बड़ा बयान

हैट्रिक लेने के बाद रजनीश गुरबानी का बड़ा बयान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 30, 2017 07:46 pm IST,  Updated : Dec 30, 2017 07:47 pm IST

रजनीश गुरबानी रणजी ट्रॉफी पाइनल में हैट्रिक लेने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने हैं।

रजनीश गुरबानी- India TV Hindi
रजनीश गुरबानी

रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच में हैट्रिक लेने वाले विदर्भ के तेज गेंदबाज रजनीश गुरबानी ने कहा कि वो गेंदबाजी में गति बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। गुरबानी (59 रन पर 6 विकेट) की हैट्रिक से मैच के दूसरे दिन विदर्भ ने दिल्ली को पहली पारी में 295 रन पर समेट दिया। इससे पहले गुरबानी ने कर्नाटक के खिलाफ मैच में 12 विकेट झटक टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। 

दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी स्पीड को बढ़ाना चाहता हूं और मैं ट्रेनर के निर्देशानुसार काम कर रहा हूं। आमतौर पर हम सत्र से तीन माह पहले ट्रेनिंग शुरू करते है लेकिन इस बार हमने ये काम एक महीने पहले शुरू कर दिया ता। मैं एक दिन जिम करता हूं, तो एक दिन क्षमता बढ़ाने पर काम करता हूं। मुझे ये भी पता है कि फिटनेस के मामले में भी मुजे अबी काफी सुधार करना है।’ 

उन्होंने कहा कि हैट्रिक गेंद से पहले उन्हें इसके बारे में याद नहीं था। रजनीश ने कहा, ‘मैं भूल गया था कि मेरे पास हैट्रिक का मौका है। पारी के 101वें ओवर की पांचवीं और आखिरी गेंद पर पहले दो विकेट लेने के बाद, जब अगला ओवर शुरू करने वाला था तो दर्शकों में से किसी ने मुझे याद दिलाया कि मेरे पास हैट्रिक का मौका है। तब मुझे इसका एहसास हुआ।’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल