1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सभी फॉरमेट में खेलना चाहता हूं : पुजारा

सभी फॉरमेट में खेलना चाहता हूं : पुजारा

 Written By: IANS
 Published : Apr 07, 2015 04:37 pm IST,  Updated : Apr 07, 2015 05:07 pm IST

राजकोट: भारतीय टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने मंगलवार को कहा कि वह क्रिकेट के सभी प्रारूपों में खेलना चाहते हैं। पुजारा ने हाल ही में इंग्लिश काउंटी क्लब यार्कशायर के साथ करार किया है। पुजारा

सभी फॉरमेट में खेलना...- India TV Hindi
सभी फॉरमेट में खेलना चाहता हूं : पुजारा

राजकोट: भारतीय टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने मंगलवार को कहा कि वह क्रिकेट के सभी प्रारूपों में खेलना चाहते हैं। पुजारा ने हाल ही में इंग्लिश काउंटी क्लब यार्कशायर के साथ करार किया है। पुजारा ने कहा कि वह एकदिवसीय और टी-20 के लिहाज से अपने खेल में बदलाव लाने के लिए मेहनत कर रहे हैं।

पुजारा को 2015 आईपीएल के लिए कोई खरीददार नहीं मिला। उन्होंने कहा, "मैं निश्चित तौर पर हर फॉरमेट में खेलना चाहता हूं। मैं एकदिवसीय और टी-20 के लिहाज से अपने खेल में बदलाव लाने के प्रयास में जुटा हूं।"

"मैं आश्वस्त हूं कि मैं ऐसा कर सकूंगा और फिर से आईपीएल में खेल सकूंगा। यह सिर्फ वक्त की बात है। मैं कुछ शॉट्स पर काम कर रहा हूं और नेट पर अधिक अभ्यास करते हुए उन्हें अपने खेल में उतराने के प्रयास में जुटा हूं।"

सौराष्ट्र निवासी 27 साल के पुजारा ने कहा कि यार्कशायर के लिए खेलकर लौटने के बाद वह एक बदले हुए खिलाड़ी होंगे, ऐसी उन्हें उम्मीद है। यार्कशायर इंग्लिश काउंटी में मौजूदा चैम्पियन है।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल