1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहा था: रवींद्र जडेजा

मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहा था: रवींद्र जडेजा

 Reported By: IANS
 Published : Aug 24, 2019 02:29 pm IST,  Updated : Aug 24, 2019 02:29 pm IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टेस्ट मैच में शानदार अर्धशतक जड़ने के बाद भारत के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने कहा कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास कर रहे थे।

मैं अपना सर्वश्रेष्ठ...- India TV Hindi
मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहा था: रवींद्र जडेजा Image Source : AP IMAGES

एंटिगा| वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां जारी टेस्ट मैच में शानदार अर्धशतक जड़ने के बाद भारत के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने कहा कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास कर रहे थे।भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और एक समय उसका स्कोर छह विकेट पर 189 रन हो गया। हालांकि, जडेजा के 58 रनों के दम पर मेहमान टीम 297 तक पहुंचने में कामयाब रही।

जडेजा ने मैच के बाद कहा, "जब मैं बल्लेबाजी कर रहा था, तब मैंने सिर्फ बेहतरीन साझेदारी बनाने के बारे में सोचा। मैं टेलेंडर्स के साथ अच्छी बल्लेबाजी करने की कोशिश कर रहा था। मैं सिर्फ अपने खेल के बारे में चिंतित था, मैं मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहा था।"

जडेजा ने मैच में इशांत शर्मा के साथ 60 रनों की अहम साझेदारी निभाई। उन्होंने कहा, "मैंने केवल एक साझेदारी बनाने की कोशिश की। मैं लगातार इशांत से बात कर रहा था, और हमने लंबे समय तक क्रीज पर टिके रहने के बारे में बात की। हम एक समय एक ओवर के बारे में सोच रहे थे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल