1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एसओपी के कारण खुद को कमरे में बंद नहीं करूंगा : अरूण लाल

एसओपी के कारण खुद को कमरे में बंद नहीं करूंगा : अरूण लाल

 Edited By: Bhasha
 Published : Aug 03, 2020 10:37 pm IST,  Updated : Aug 03, 2020 10:37 pm IST

बंगाल के इस महान क्रिकेटर ने कहा कि वह सामाजिक दूरी के प्रोटोकॉल का पालन करेंगे लेकिन पृथकवास में नहीं रहेंगे । 

Standard Operating Procedure, Dav Whatmore, Board of Control for Cricket in India, Bengal cricket te- India TV Hindi
Arun Lal Image Source : PTI

कैंसर से उबर चुके बंगाल के कोच अरूण लाल का कहना है कि घरेलू टीमों के लिये भारतीय क्रिकेट बोर्ड की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू होने का यह मतलब नहीं कि वह खुद को कमरे में बंद कर लेंगे । बोर्ड ने राज्य संघों के लिये एसओपी जारी किया है जिसके अनुसार 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग जिन्हें कोई बीमारी रही हो या जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो, उन्हें सरकार के आगामी निर्देश मिलने तक अभ्यास शिविरों में नहीं आना चाहिये । 

अरूण लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण देते हुए कहा कि वह कैसे इस उम्र में देश चला रहे हैं । उन्होंने कहा ,‘‘प्रधानमंत्री 69 साल के हैं और ऐसे समय में देश चला रहे हैं । क्या उनको कोई इस्तीफा देने को कहता है ।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं बंगाल को कोचिंग दूं या नहीं लेकिन मैं अपनी जिंदगी जिऊंगा । मुझसे यह अपेक्षा मत रखिये कि 65 साल का होने के कारण मैं अगले 30 साल तक खुद को एक कमरे में बंद कर लूंगा । ऐसा नहीं होगा ।’’ 

बंगाल के इस महान क्रिकेटर ने कहा कि वह सामाजिक दूरी के प्रोटोकॉल का पालन करेंगे लेकिन पृथकवास में नहीं रहेंगे । 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल