1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोनावायरस के कारण आईसीसी चैलेंज लीग स्थगित

कोरोनावायरस के कारण आईसीसी चैलेंज लीग स्थगित

 Reported By: IANS
 Published : Mar 06, 2020 01:45 pm IST,  Updated : Mar 06, 2020 01:45 pm IST

आईसीसी ने कोरोनावायरस को बढ़ते खतरे को देखते हुए 16 मार्च से मलेशिया में शुरू होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप चैलेंज लीग ए के आयोजन को अगली सूचना तक के लिए टाल दिया है।

कोरोनावायरस के कारण...- India TV Hindi
कोरोनावायरस के कारण आईसीसी चैलेंज लीग स्थगित Image Source : GETTY IMAGES

दुबई| आईसीसी ने कोरोनावायरस को बढ़ते खतरे को देखते हुए 16 मार्च से मलेशिया में शुरू होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप चैलेंज लीग ए के आयोजन को अगली सूचना तक के लिए टाल दिया है। इस टूर्नामेंट का आयोजन 16 से 26 मार्च के बीच होना था। इसमें कनाडा, डेनमार्क, मलेशिया, कतर, सिंगापुर और वानुआतू को हिस्सा लेना था। आईसीसी ने कहा है कि उसे इस टूर्नामेंट के इस साल के उत्तरार्ध में आयोजित होने की उम्मीद है।

आईसीसी के हेड ऑफ इवेंट्स क्रिस टेटले ने कहा, "हमें कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे के कारण आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप चैलेंज लीग ए को टालने का कठिन फैसला लेना पड़ रहा है।" दुनिया भर में कोरोनावायरस को 9000 से अधिक कम्फर्म्ड कैसेज की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा दुनिया भर में 3000 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल