1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अब धीमी ओवर गति के कारण सिर्फ कप्तान नहीं बल्कि पूरी टीम को भुगतना होगा अंजाम, जानिए क्या है नया नियम

अब धीमी ओवर गति के कारण सिर्फ कप्तान नहीं बल्कि पूरी टीम को भुगतना होगा अंजाम, जानिए क्या है नया नियम

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 19, 2019 02:49 pm IST,  Updated : Jul 19, 2019 02:49 pm IST

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2019 से 2021 तक चलेगी जिसका आगाज एक अगस्त से शुरू हो रही एशेज श्रृंखला से होगा। 

icc- India TV Hindi
England vs Australia Ashes Series Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों को अब धीमी ओवर गति के लिये निलंबन नहीं झेलना पड़ेगा क्योंकि आईसीसी ने ऐसे किसी अपराध की दशा में पूरी टीम के अंक काटने और सजा देने का फैसला किया है जिसकी शुरूआत आगामी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप से हो जायेगी। 

आईसीसी क्रिकेट समिति के सुझावों को उसके बोर्ड ने मंजूरी दे दी। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2019 से 2021 तक चलेगी जिसका आगाज एक अगस्त से शुरू हो रही एशेज श्रृंखला से होगा। 

आईसीसी ने एक बयान में कहा,‘‘ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप मैचों में अगर कोई टीम निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं कर पाती तो हर ओवर की एवज में उसके दो प्रतिस्पर्धा अंक काटे जाएंगे।’’ 

इसमें कहा गया,‘‘ कप्तानों को अब इसके लिये निलंबन नहीं झेलना होगा। सभी खिलाड़ी इसके लिये समान रूप से कसूरवार होंगे और समान सजा भुगतेंगे।’’ 

अब तक एक साल में दो बार धीमी ओवरगति का अपराध होने पर कप्तान को निलंबित कर दिया जाता था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल