1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी ने कर दी इतनी बड़ी गलती, राहुल द्रविड़ को बताया बाएं हाथ का बल्लेबाज

आईसीसी ने कर दी इतनी बड़ी गलती, राहुल द्रविड़ को बताया बाएं हाथ का बल्लेबाज

 Reported By: IANS
 Published : Sep 20, 2019 07:23 pm IST,  Updated : Sep 20, 2019 07:23 pm IST

द्रविड़ को पिछले साल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। वह इस सूची में शामिल होने वाले पांचवें भारतीय बने थे।  

राहुल द्रविड़- India TV Hindi
राहुल द्रविड़ Image Source : GETTY IMAGES

कोलकाता। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक बड़ी गलती की है। खेल की सर्वोच्च संस्था ने अपनी वेबसाइट पर हॉल ऑफ फेम की सूची में भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को दाएं हाथ का बल्लेबाज बताया है। आईसीसी की वेबसाइट पर द्रविड़ के सामने लिखा है, "बल्लेबाजी : बाएं हाथ।"

इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर काफी खलबली मची है।

राहुल द्रविड़
Image Source : ICCराहुल द्रविड़

द्रविड़ को पिछले साल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। वह इस सूची में शामिल होने वाले पांचवें भारतीय बने थे।

सुनील गावस्कर ने पिछले साल तिरुवनंतपुरम में भारत और विंडीज के बीच खेले गए पांचवें मैच से पहले कैप देकर यह सम्मान दिया था। उनके साथ आस्ट्रेलिया को दो बार विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान रिकी पोंटिंग और इंग्लैंड की महिला खिलाड़ी क्लारे टेलर को भी जुलाई में आईसीसी हॉल ऑफ फेम में जगह मिली थी।

द्रविड़ ने भारत के लिए 164 टेस्ट और 344 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 24,177 रन बनाए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल