1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC का बड़ा फैसला, बीसीसीआई को हर्जाना देगा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

ICC का बड़ा फैसला, बीसीसीआई को हर्जाना देगा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 19, 2018 05:52 pm IST,  Updated : Dec 19, 2018 05:54 pm IST

डिस्प्यूट पैनल की तरफ से बुधवार कहा गया कि वह बीसीसीआई को उसके द्वारा मांग की गई रकम का 60 फीसदी हिस्सा चुकाए।

ICC का बड़ा फैसला, बीसीसीआई को हर्जाना देगा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड - India TV Hindi
ICC का बड़ा फैसला, बीसीसीआई को हर्जाना देगा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड  Image Source : ICC

आईसीसी के विवाद निवारण पैनल ने बुधवार को पाकिस्तान को मुआवजा मामले में बीसीसीआई द्वारा मांगे गये हर्जाने का 60 प्रतिशत भुगतान करने का आदेश दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने द्विपक्षीय क्रिकेट को लेकर हुए समझौते का सम्मान नहीं करने पर बीसीसीआई के खिलाफ मुआवजे का दावा किया था जिसे आईसीसी ने खारिज कर दिया था। अब इसके एक महीने बाद आईसीसी ने दोनों बोर्ड के लिये खर्चो का भुगतान तय कर दिया है। 

आईसीसी ने अपने फैसले में कहा, ‘‘पैनल पीसीबी को हर्जाने तथा प्रशासनिक खर्च और पैनल के खर्चों का 60 प्रतिशत बीसीसीआई को भुगतान करने का आदेश देता है।’’ पैनल का यह फैसला बाध्यकारी है। दूसरी तरफ, पैनल ने बीसीसीआई को भी प्रशासनिक खर्च और पैनल के खर्चों का 40 प्रतिशत भुगतान करने के लिये कहा गया है। फैसले में उस धनराशि का जिक्र नहीं है जिसका दावा भारतीय बोर्ड ने किया था। 

पीसीबी ने बीसीसीआई पर आरोप लगाया था कि उसने 2015 से 2023 तक छह द्विपक्षीय श्रृंखलाएं खेलने से संबंधित समझौता ज्ञापन का सम्मान नहीं किया। उसने बीसीसीआई से 447 करोड़ रूपये मुआवजे के दावे की मांग की। बीसीसीआई ने कहा था कि यह समझौता ज्ञापन बाध्यकारी नहीं था और यह मायने नहीं रखता क्योंकि पाकिस्तान आईसीसी के लिये भारत के राजस्व ढांचा के समर्थन की प्रतिबद्धता का सम्मान करने में असफल रहा था। 

आईसीसी ने इसके बाद पीसीबी के मुआवजा दावे पर गौर करने के लिये तीन सदस्यीय विवाद निवारण समिति का गठन किया। इसकी सुनवाई एक से तीन अक्टूबर के बीच आईसीसी मुख्यालय में हुई थी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।