1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना वायरस के चलते ICC ने विश्व कप लीग 2 के अंतर्गत आने वाली सीरीज की स्थगित

कोरोना वायरस के चलते ICC ने विश्व कप लीग 2 के अंतर्गत आने वाली सीरीज की स्थगित

 Reported By: IANS
 Published : Feb 12, 2021 12:47 pm IST,  Updated : Feb 12, 2021 12:47 pm IST

आईसीसी ने शुक्रवार को घोषणा की कि मार्च और मई के बीच विश्व कप लीग 2 के तहत होने वाले तीन आगामी क्रिकेट सीरीज कोविड -19 के कारण स्थगित कर दी गई हैं। 

ICC Logo- India TV Hindi
ICC Logo Image Source : TWITTER- @ICC

दुबई| अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को घोषणा की कि मार्च और मई के बीच विश्व कप लीग 2 के तहत होने वाले तीन आगामी क्रिकेट सीरीज कोविड -19 के कारण स्थगित कर दी गई हैं। विश्व कप लीग 2, जो 2023 विश्व कप के लिए क्वालीफाइंग का हिस्सा है, के छठी, सातवीं और आठवीं सीरीज के तहत 18 एकदिवसीय मैचों का आयोजन होना था।

स्थगित सीरीज में टेबल-टॉपर्स ओमान शामिल था, जो 19 से 28 मार्च के बीच छह वनडे मैचों के लिए दूसरे स्थान काबिज अमेरिका और सातवें स्थान पर काबिज नेपाल की मेजबानी करने वाला था।

आईसीसी मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया है, यह स्थगन संबंधति देशों के बीच वर्तमान यात्रा प्रतिबंधों के कारण है"।

ये भी पढ़े - Pak vs SA : कैसे सुपरमैन अवतार में रन आउट कर रिजवान ने पलट दी मैच की बाजी, देखें Video

आईसीसी ने कहा कि अब वह मेजबान और भाग लेने वाले सदस्यों के साथ मिलकर एक उपयुक्त विंडो खोजने के लिए काम करेगा।

ये भी पढ़े - IND vs ENG : दूसरे टेस्ट मैच में इस्तेमाल होगी 'काली मिट्टी' की पिच, जानिए कैसे होंगे इसके तेवर 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

icc