1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान और बांग्लादेश के मैच के बीच आईसीसी ने किया ऐसा ट्वीट की भड़क गए पाकिस्तानी फैन

पाकिस्तान और बांग्लादेश के मैच के बीच आईसीसी ने किया ऐसा ट्वीट की भड़क गए पाकिस्तानी फैन

 Reported By: IANS
 Published : Jul 05, 2019 11:08 pm IST,  Updated : Jul 05, 2019 11:08 pm IST

पाकिस्तान की पारी खत्म होने के बाद आईसीसी ने एक ट्वीट किया जिसमें बताया गया कि पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जाने के लिए बांग्लादेश के कितने रनों पर ऑल आउट करना होगा।  

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश- India TV Hindi
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा शुक्रवार को किए गए एक ट्वीट से पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के प्रशंसक नाराज हो गए। पाकिस्तान ने लॉर्डस मैदान पर खेले जा रहे अपने आखिरी लीग मैच में 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 315 रनों का स्कोर किया। इसके बाद पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना तभी थी जब वो बांग्लादेश को सात रन से पहले आउट कर दे। 

पाकिस्तान की पारी खत्म होने के बाद आईसीसी ने एक ट्वीट किया जिसमें बताया गया कि पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जाने के लिए बांग्लादेश के कितने रनों पर ऑल आउट करना होगा।

इसी ट्वीट के साथ आईसीसी ने 1994 की हॉलीवुड फिल्म डम्ब एंड डम्बर की एक जीआईएफ क्लिप लगाई जिसमें अभिनेता जिम कैरी खुश होकर कह रहे हैं कि 'तो आप मुझे बता रहे हैं कि यह संभावनाएं हैं?'

इसके बाद पाकिस्तानी प्रशंसकों ने आईसीसी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। साथ ही ऐसे भी ट्वीट आने लगे जिसमें कहा जाने लगा कि आईसीसी और बड़ी टीमों भारत, आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने पाकिस्तान को विश्व कप से बाहर रखने की साजिश रची है और आईसीसी का ट्विटर अकाउंट किसी भारतीय द्वारा नियंत्रित किया जाता है।

पाकिस्तान टीम ने इस विश्व कप की खराब शुरुआत की थी लेकिन बीच में प्रभावशाली प्रदर्शन कर मैच जीतते हुए वह सेमीफाइनल की रेस में आ गई। हालांकि उसके सपनों पर पानी फिर गया जब इंग्लैंड की टीम भारतीय टीम को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल