1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी अंडर-19 विश्व कप: भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना तय, क्वार्टर फाइनल में इस टीम से होगा मुकाबला

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप: भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना तय, क्वार्टर फाइनल में इस टीम से होगा मुकाबला

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 20, 2018 12:23 pm IST,  Updated : Jan 20, 2018 12:23 pm IST

भारत के लिए अंडर-19 विश्व कप में अब तक का सफर बेहतरीन रहा है।

भारतीय टीम- India TV Hindi
भारतीय टीम

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में टीम इंडिया का शानदार सफर जारी है। भारत ने ग्रुप मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीनों मैच जीते और टॉप पर रहकर ग्रुप लीग का सफर खत्म किया। अब क्रिकेट फैन के मन में एक ही सवाल है कि क्वार्टर फाइनल में भारत का मुकाबला किस टीम से होगा और क्या टीम इंडिया सेमीफाइनल में जगह बना पाएगी? लेकिन अब भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय है। 

सेमीफाइनल में बांग्लादेश से होगा मुकाबला: भारत का क्वार्टर फाइनल मुकाबला तय हो गया है और टीम को अपने अगले मुकाबले में बांग्लादेश से भिड़ना है। भारत ने जिस तरह से अब तक इस विश्व कप में प्रदर्शन किया है उसे देखते हुए बांग्लादेश की टीम शायद ही कोई उलटफेर कर सके। दोनों के बीच ये मुकाबला 26 जनवरी को खेला जाएगा। बांग्लादेश ने ग्रुप मैचों में 3 मैच खेले हैं और टीम को इंग्लैंड से हार झेलनी पड़ी थी।

विश्व कप में अब तक का सफर: भारत के लिए ये विश्व कप अब तक किसी सुनहरे सपने की तरह रहा है। टीम ने अपने तीनों ही ग्रुप मैच धमाकेदार अंदाज में जीते। भारत ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 100 रन से हराया और इसके बाद टीम ने पपुआ न्यू गिनी और जिम्बाब्वे को 10-10 विकेट से हराया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।