1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग : भारत दूसरे पायदान पर कायम

आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग : भारत दूसरे पायदान पर कायम

 Reported By: IANS
 Published : Oct 07, 2019 05:46 pm IST,  Updated : Oct 07, 2019 05:46 pm IST

भारतीय टीम ने इसके साथ ही इंग्लैंड पर अपनी बढ़त भी मजबूत कर ली है। टीम के 125 अंक हैं और अब वह तीसरे नंबर पर काबिज इंग्लैंड (122) से तीन अंक आगे है।

टीम इंडिया- India TV Hindi
टीम इंडिया Image Source : AP

दुबई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी की ओर से सोमवार को जारी ताजा वनडे टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर कायम हैं। भारतीय टीम ने इसके साथ ही इंग्लैंड पर अपनी बढ़त भी मजबूत कर ली है। टीम के 125 अंक हैं और अब वह तीसरे नंबर पर काबिज इंग्लैंड (122) से तीन अंक आगे है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत से 26 अंक आगे है और वह शीर्ष स्थान पर बरकरार है। वहीं, वेस्टइंडीज को पांच स्थानों का नुकसान हुआ है और इसके बावजूद वह छठे नंबर पर है और पाकिस्तान से दो अंक आगे है।

पाकिस्तान सातवें नंबर पर है।

टी-20 टीम रैंकिंग में पिछले साल वेस्टइंडीज में टी-20 विश्व कप जीतने वाली आस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड के ऊपर अपनी बढ़त को 10 से बढ़ाकर 14 तक कर दिया है और पहले स्थान पर है।

टी-20 टीम रैंकिंग में भारतीय महिला क्रिकेट टीम पांचवें पायदान पर कायम हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।