1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महिला टी-20 विश्वकप के ब्रैंड एम्बेसेडर बने डैरेन सैमी

महिला टी-20 विश्वकप के ब्रैंड एम्बेसेडर बने डैरेन सैमी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 05, 2018 04:37 pm IST,  Updated : Sep 05, 2018 04:37 pm IST

 टूर्नामेंट का आयोजन 9 से 24 नवंबर तक वेस्टइंडीज में किया जाएगा।

Darren Sammy - India TV Hindi
Darren Sammy  Image Source : GETTY IMAGES

अपनी कप्तानी में वेस्टइंडीज को दो बार टी-20 विश्वकप का चैम्पियन बनाने वाले डैरेन सैमी को आगामी महिला टी-20 विश्वकप का ब्रैंड एम्बेसेडर बनाया गया है। आईसीसी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमी अब एक एम्बेसेडर के रूप में टूर्नामेंट के छठे संस्करण में मदद करेंगे। टूर्नामेंट का आयोजन 9 से 24 नवंबर तक वेस्टइंडीज में किया जाएगा। वेस्टइंडीज की महिला टीम टी-20 विश्वकप में अपना खिताब बचाने उतरेगी। 

सैमी ने एक बयान में कहा, "आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप के लिए टीम से जुड़ना मेरे लिए सम्मान और खुशी की बात है। हमारे देश में ये एक बहुत बड़ा आयोजन होने जा रहा है और हमारी महिला टीम के लिए ये बहुत बड़ा मौका है। ये टूर्नामेंट महिला क्रिकेट को काफी आगे लेकर जाएगा।" 

टी-20 विश्वकप का आयोजन तीन स्थलों पर किए जाएंगे और इसमें कुल 23 मैच खेले जाएंगे। आपको बता दें कि भारतीय महिला टीम से इस बार खिताब जीतने की संभावनाएं बड़ गई हैं और टीम से फैंस को ढेरों उम्मीदें हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल