1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी अंडर-19 विश्व कप: क्वार्टर फाइनल लाइन-अप तय, इस टीम से भिड़ेगा भारत

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप: क्वार्टर फाइनल लाइन-अप तय, इस टीम से भिड़ेगा भारत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 20, 2018 02:09 pm IST,  Updated : Jan 22, 2018 04:14 pm IST
अंडर-19 विश्व कप के...- India TV Hindi
अंडर-19 विश्व कप के क्वार्टर पाइनल मैच तय

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप का क्वार्टर फाइनल लाइन अप तय हो गया है। लीग मैचों में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए आखिरी मैच में मेजबान टीम की जीत ने सारा समीकरण तय कर दिया। क्वार्टर फाइनल में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीम ने जगह बनाई है। आइए आपको बताते हैं कि कब, किन टीमों के बीच खेला जाएंगे क्वार्टर फाइनल मुकाबले।

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: क्वार्टर फाइनल मैच की शुरुआत चिर प्रतिद्वंदी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मुकाबले से होगी। दोनों टीमों के बीच ये मैच 23 जनवरी को खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया अपने ग्रुप में दूसरे, तो वहीं इंग्लैंड अपने ग्रुप में पहले नंबर पर रही थी।

क्वार्टर फाइनल मैच देश  तारीख
1 ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड 23 जनवरी
2 पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका 24 जनवरी
3 न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान 25 जनवरी
4 भारत बनाम बांग्लादेश 26 जनवरी

पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका: विश्व कप का दूसरा क्वार्टर फाइनल पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। दोनों देशों के बीच ये मुकाबला 24 जनवरी को खेला जाएगा। पाकिस्तान अपने ग्रुप में पहले, जबकि दक्षिण अफ्रीका अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहा है।

न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान: तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच मेजबान न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों के बीच ये मुकाबला 25 जनवरी को होगा। कीवी टीम अपने ग्रुप में पहले, तो वहीं अफगानिस्तान दूसरे नंबर पर रहा।

भारत बनाम बांग्लादेश: चौथा क्वार्टर फाइनल मैच टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच होगा। दोनों के बीच ये मुकाबला 26 जनवरी को खेला जाएगा। बांग्लादेश ने ग्रुप मैचों में 3 मैच खेले हैं और टीम को इंग्लैंड से हार झेलनी पड़ी थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।