1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल 2019 में अगर होते कपिल देव तो लगती सबसे महंगी 25 करोड़ की बोली- सुनील गावस्कर

आईपीएल 2019 में अगर होते कपिल देव तो लगती सबसे महंगी 25 करोड़ की बोली- सुनील गावस्कर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 20, 2018 11:04 am IST,  Updated : Dec 20, 2018 11:04 am IST

सुनील गावस्कर ने बताया कि अगर कपिल देव आईपीएल नीलामी में होते तो उनकी सबसे अधिक 25 करोड़ रुपए की बोली लगती।

sunil gavaskar- India TV Hindi
sunil gavaskar Image Source : GETTY IMAGES

18 दिसंबर को आईपीएल 2019 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इस आईपीएल में जयदेव उनादकट और अनकैप खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती को जहां सबसे अधिक 8.40 करोड़ रुपए मिले तो वहीं युवराज सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को 1 करोड़ में खरीदा गया। लेकिन हाल ही में भारतीय पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने बताया कि अगर कपिल देव आईपीएल नीलामी में होते तो उनकी कितनी बोली लगती।

हाल ही में आजतक के एक खास कार्यक्रम में कपिल देव और सुनील गावस्कर पहुंचे। इस कार्यक्रम के दौरान जब सुनील गावस्कर से एंकर ने पूछा कि अगर आईपीएल नीलामी में कपिल देव होते तो उनकी कितनी बोली लगती है। इस बात का जवाब देते हुए गावस्कर ने कहा कि अगर कपिल देव की अगर आज आईपीएल में होते तो उनकी बोली 25 करोड़ रुपए लगती। 

उन्होंने आगे कहां कि हम अभी बात 7-8 करोड़ रुपए की कर रहे हैं, लेकिन कपिल देव की बोली 25 करोड़ रुपए की लगती। गावस्कर की इस बात का कपिल देव ने बड़े ही हांस्य अंदाज में जवाब दिया। कपिल देव ने कहा कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में 25 करोड़ रुपए नहीं गिने है।

इस कार्यक्रम के दौरान गावस्कर ने 1983 क्रिकेट वर्ल्डकप कपिल देव की जिम्बाब्वे के खिलाफ 175 रनों की शानदार पारी की भी जमकर तारीफ करी। गावस्कर ने कहा कि उन्होंने क्रिकेट खेलने से लेकर कमेंट्री करने तक कभी दोबारा ऐसी पारी नहीं देखी। गावस्कर ने कहा कि उस समय टीम का स्कोर 17 रन पर 5 विकेट था और ऐसा लग रहा था कि टीम 70-80 पर सिमट जाएगी, लेकिन तब कपिल देव ने आकर वो करिश्माई पारी खेली।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल