1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य पर इरफ़ान पठान ने दिया ये बड़ा बयान

महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य पर इरफ़ान पठान ने दिया ये बड़ा बयान

 Reported By: IANS
 Published : Mar 30, 2020 06:12 pm IST,  Updated : Mar 30, 2020 06:12 pm IST

इरफान पठान का मानना है कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अभी क्रिकेट खेलने की जरूरत है और अगर वह खेलते हैं तो उन्हें भारत के लिए खेलना चाहिए।

MS Dhoni- India TV Hindi
MS Dhoni Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)| पूर्व भारतीय आलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अभी क्रिकेट खेलने की जरूरत है और अगर वह खेलते हैं तो उन्हें भारत के लिए खेलना चाहिए। पठान ने न्यू इंडियन एक्सप्रेस से कहा, " महेंद्र सिंह धोनी को खेलने की जरूरत है। अगर वह ऐसा करते हैं तो निश्चित रूप से उन्हें भारत के लिए भी खेलना चाहिए। वह भारत के सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों में से हैं। उन्होंने विश्व क्रिकेट को काफी कुछ दिया है।"

उन्होंने कहा, " लेकिन अगर धोनी को टीम में शामिल किया जाता है तो क्या ये उन खिलाड़ियों के साथ सही होगा जो नियमित तौर पर उनकी जगह टीम इंडिया का हिस्सा हैं। लोकेश राहुल और ऋषभ पंत नियमित तौर पर करीब एक साल से भारतीय टीम में खेल रहे हैं। ऐसे में बोर्ड को इस सवाल का जवाब देना चाहिए।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल