1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्मिथ अगर भारतीय होते तो इस समस्या का ना करना पड़ता सामना, बचपन के कोच ने दिया बड़ा बयान

स्मिथ अगर भारतीय होते तो इस समस्या का ना करना पड़ता सामना, बचपन के कोच ने दिया बड़ा बयान

 Reported By: IANS
 Published : Sep 19, 2019 06:38 am IST,  Updated : Sep 19, 2019 06:38 am IST

वुडहिल ने स्मिथ को महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन के बाद सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताया।

Steve Smith- India TV Hindi
Steve Smith Image Source : GETTY IMAGES

ब्रिस्बेन। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ के बचपन के कोच रहे ट्रेंट वुडहिल का मानना है कि अगर स्मिथ भारत के लिए खेल रहे होते तो उनकी तकनीक पर वहां इतनी चर्चा नहीं होती जितना कि यहां ऑस्ट्रेलिया में हो रही है। ईएसपीएनक्रिकइंफो ने वुडहिल के हवाले से कहा, "स्टीवन अगर भारतीय होते तो उनकी तकनीक और बल्लेबाजी से जुड़ी रणनीति को स्वीकार कर लिया जाता।"

उन्होंने कहा, "हमने देखा कि विराट कोहली, गावस्कर, रोहित शर्मा, गांगुली, सहवाग जैसे क्रिकेटरों की अपनी अलग तरह की तकनीक थी। भारत में परिणाम देखे जाते हैं कि आप कितने रन बना रहे हैं। जब तक आप नतीजे दे रहे हैं, यह मायने नहीं रखता कि कैसे दे रहे हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया में हम चाहते हैं कि आप अच्छे स्कोर बनाएं और साथ ही आप इस दौरान तकनीक का भी ध्यान रखें।"

स्मिथ ने एशेज में 110 के औसत से 774 रन बनाए, जिसमें तीन शतक भी शामिल थे। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली गई यह एशेज सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही।

वुडहिल ने स्मिथ को महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन के बाद सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताया।

उन्होंने कहा, "पुराने गार्ड, पुराने टेस्ट के महान, अभी भी नहीं समझ पाते हैं कि यह कैसे काम करता है, इसलिए वे अब भी सोचते हैं, खासकर गेंदबाज, ठीक है अगर मैं गेंदबाजी कर रहा होता तो मैं इसे आउट कर देता।"

वुडहिल ने कहा, "स्टीवन ने उन्हें गलत साबित कर दिया है। वह ब्रैडमैन के बाद से सबसे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं और इमसें कोई दोराय नहीं है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल