1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'पोंटिंग के सामने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर वैसे ही हैं जैसे जस्टिन बीबर के इर्द गिर्द आठ साल की लड़कियां'

'पोंटिंग के सामने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर वैसे ही हैं जैसे जस्टिन बीबर के इर्द गिर्द आठ साल की लड़कियां'

 Reported By: Bhasha
 Published : May 20, 2019 07:11 pm IST,  Updated : May 20, 2019 07:11 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप कप्तान आरोन फिंच का मानना है रिकी पोंटिंग के सामने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर वैसे ही हैं जैसे ‘जस्टिन बीबर के इर्द गिर्द आठ साल की लड़कियां’’ और उन्हें लगता है कि पूर्व कप्तान की उपस्थिति ही काफी अंतर पैदा कर सकती है। 

In Ponting's presence, Australian players are like eight-year-olds around Justin Bieber: aaron Finch- India TV Hindi
In Ponting's presence, Australian players are like eight-year-olds around Justin Bieber: aaron Finch Image Source : GETTY IMAGES
लंदन। ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप कप्तान आरोन फिंच का मानना है रिकी पोंटिंग के सामने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर वैसे ही हैं जैसे ‘जस्टिन बीबर के इर्द गिर्द आठ साल की लड़कियां’’ और उन्हें लगता है कि पूर्व कप्तान की उपस्थिति ही काफी अंतर पैदा कर सकती है। 
 
पोंटिंग को फरवरी में आस्ट्रेलिया के विश्व कप अभियान के लिये सहायक कोच नियुक्त किया गया था। वह इससे पहले भी कुछ समय से आस्ट्रेलिया की वनडे और टी20 टीम के साथ काम कर चुके हैं। 
 
फिंच ने क्रिकेट.काम.एयू से कहा, ‘‘सभी खिलाड़ी पंटर (पोंटिंग) को प्रभावित करना चाहते हैं। जब पोंटिंग ड्रेसिंग रूम में होता है तो उनकी स्थिति वैसी ही होती है जैसे जस्टिन बीबर के इर्द गिर्द आठ साल की लड़कियां। उनका होना बहुत अच्छा है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल