1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v AUS: अमला और सचिन को पीछे छोड़ रोहित ने वनडे में हासिल किया ये बड़ा मुकाम

IND v AUS: अमला और सचिन को पीछे छोड़ रोहित ने वनडे में हासिल किया ये बड़ा मुकाम

 Reported By: IANS
 Published : Jan 17, 2020 04:49 pm IST,  Updated : Jan 17, 2020 04:49 pm IST

भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा शुक्रवार को सबसे तेजी से 7000 वनडे रन बनाने वाले ओपनर बन गए हैं। रोहित ने सचिन तेंदुलकर और हाशिम अमला को पीछे छोड़ा।

IND v AUS: अमला और सचिन को...- India TV Hindi
IND v AUS: अमला और सचिन को पीछे छोड़ रोहित ने वनडे में हासिल किया ये बड़ा मुकाम Image Source : BCCI.TV

राजकोट| भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा शुक्रवार को सबसे तेजी से 7000 वनडे रन बनाने वाले ओपनर बन गए हैं। रोहित ने सचिन तेंदुलकर और हाशिम अमला को पीछे छोड़ा। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के साथ यहां खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में 42 रन बनाए और इसी दौरान उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया।

रोहित ने 137वीं पारी में बतौर ओपनर 7 हजार रन पूरे किए। हाशिम अमला ने ये मुकाम वनडे की 147वीं पारी में हासिल किया था। इस मामलें में भारत के सचिन तेंदुलकर तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं जिन्होंने 160वीं पारी में सलामी बल्लेबाज के तौर पर ये बड़ी उपलब्धि हासिल की थी।

रोहित 7000 वनडे रन बनाने वाले चौथे भारतीय सलामी बल्लेबाज हैं। इससे पहले सचिन, सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग यह मुकाम हासिल कर चुके हैं। भारत के लिए तीनो फॉर्मेट मे ओपनिंग करने वाले रोहित अब बेंगलुरू में होने वाले तीसरे तथा अंतिम मुकाबले में अपने करियर में 9 हजार रन पूरे करेंगे। इसके लिए रोहित को चार रनों की जरूरत है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल