1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v ENG, 2nd ODI : बेयरस्टो (124) और स्टोक्स (99) की पारी से जीता इंग्लैंड, सीरीज 1-1 से बराबर

IND v ENG, 2nd ODI : बेयरस्टो (124) और स्टोक्स (99) की पारी से जीता इंग्लैंड, सीरीज 1-1 से बराबर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 26, 2021 09:30 pm IST,  Updated : Mar 26, 2021 11:40 pm IST

इंग्लैंड ने जॉनी बेयरस्टो के शानदार शतक और बेन स्टोक्स की तूफानी पारी के दम पर पुणे में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारत को 6 विकेट से हरा दिया।

IND v ENG, 2nd ODI : बेयरस्टो (124) और...- India TV Hindi
IND v ENG, 2nd ODI : बेयरस्टो (124) और स्टोक्स (99) की पारी से जीता इंग्लैंड, सीरीज 1-1 से बराबर Image Source : GETTY

इंग्लैंड ने जॉनी बेयरस्टो के शानदार शतक और बेन स्टोक्स की तूफानी पारी के दम पर पुणे में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारत को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही मेहमान इंग्लैंड ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट खोकर 336 रनों का स्कोर खड़ा किया था जिसे इंग्लैंड ने 43.3 ओवरों में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

इंग्लैंड की ओर से जॉनी बेयरस्टो ने 11 चौके और 7 छक्कों की मदद से 124 रनों की पारी खेली जबकि बेन स्टोक्स ने महज 52 गेंदों पर 99 रन बनाए। स्टोक्स ने अपनी तूफानी पारी में 10 छक्के और 4 चौके जड़े। भारत की ओर से सबसे ज्यादा 2 विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने झटके जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 1 विकेट अपने नाम किया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल