1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v ENG : मोईन अली ने कोहली और रहाणे को एक ही तरीके से किया बोल्ड, देखें VIDEO

IND v ENG : मोईन अली ने कोहली और रहाणे को एक ही तरीके से किया बोल्ड, देखें VIDEO

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 13, 2021 04:34 pm IST,  Updated : Feb 13, 2021 04:34 pm IST

भारत और इंग्लैडं के बीच चेन्नई में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में पहले दिन मेजबान टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 67 रन बनाकर आउट हुए। 

IND v ENG : मोईन अली ने कोहली...- India TV Hindi
IND v ENG : मोईन अली ने कोहली और रहाणे को एक ही तरीके से किया बोल्ड, देखें VIDEO Image Source : GETTY IMAGES

भारत और इंग्लैडं के बीच चेन्नई में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में पहले दिन मेजबान टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 67 रन बनाकर आउट हुए। रहाणे को इंग्लिश स्पिनर मोईन अली ने अपना दूसरा शिकार बनाया। इससे पहले मोईन अली ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को 0 के स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। दिलचस्प बात ये रही कि कोहली और रहाणे दोनों ही एक ही तरह की गेंद पर आउट हुए।

Watch : लगातार 25वीं पारी में भी पुजारा के बल्ले से नहीं निकला शतक, आंकड़े ऐसे जिसे जानकर होगी हैरानी

कोहली मैच के 22वें ओवर में मोईन की दूसरी गेंद पर आउट हुए। ये गेंद पिच पर बाहर गिरने के बाद इतनी ज्यादा अंदर आई कि कोहली कवर ड्राइव खेलने के चक्कर में बीट होकर बोल्ड हो गये। इसके बाद मोईन अली ने 76वें ओवर की दूसरी गेंद भी उसी जगह फेंकी और रहाणे स्वीप शॉट लगाने के चक्कर में बोल्ड हुए। इस तरह भारत को पहले ही दिन मैच में रहाणे के रुप में 5वां झटका लगा।

WATCH : भारत में एक साल बाद स्टेडियम में लौटे दर्शक, इस तरह का दिखा उत्साह

गौरतलब है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दूसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और शुभमन गिल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद पुजारा भी 21 रन बनाकर जैक लीच का शिकार बने। कप्तान कोहली भी अपना खाता नहीं खोल सके। इसके बाद रोहित ने रहाणे के साथ मिलकर बेहतरीन साझेदारी की और भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचाया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल