1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v ENG : भारत करेगा पहले बल्लेबाजी, जानें टीम इंडिया की Playing XI

IND v ENG : भारत करेगा पहले बल्लेबाजी, जानें टीम इंडिया की Playing XI

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 12, 2021 06:44 pm IST,  Updated : Mar 12, 2021 08:04 pm IST

भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 5 मैचों की T20I सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है।

IND v ENG : भारत करेगा पहले...- India TV Hindi
IND v ENG : भारत करेगा पहले बल्लेबाजी, जानें टीम इंडिया की Playing XI Image Source : GETTY

भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 5 मैचों की T20I सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है जिसमें मेहमान इंग्लिश टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मुकाबले में भारत की ओर से शिखर धवन और केएल राहुल ओपनिंग कर रहे हैं जबकि रोहित शर्मा को आराम दिया गया है।

वहीं, तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है। स्पिन गेंदबाजी में वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल को मौका दिया गया है। टॉस के समय कोहली ने साफ किया कि रोहित शुरुआती मैचों में टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

मिताली राज ने क्रिकेट के मैदान में रचा इतिहास, इस मुकाम को छूने वाली बनी पहली महिला खिलाड़ी

भारत की प्लेइंग इलेवन : केएल राहुल, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल।

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), डेविड मालन, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, सैम कुरेन, जोफ्रा आर्चर, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद, मार्क वुड।

IPL 2021 के सीजन से पहले धोनी ने पुराने अंदाज में लगाए गगनचुम्बी छक्कें, सामने आया ये Video

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल