1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ: भारत के लिए आई बुरी खबर, क्राइस्टचर्च टेस्ट से बाहर हो सकते हैं इशांत शर्मा

IND vs NZ: भारत के लिए आई बुरी खबर, क्राइस्टचर्च टेस्ट से बाहर हो सकते हैं इशांत शर्मा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 28, 2020 11:44 am IST,  Updated : Feb 28, 2020 11:44 am IST

क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा टखने की चोट के कारण दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं।

IND vs NZ: भारत के लिए आई...- India TV Hindi
IND vs NZ: भारत के लिए आई बुरी खबर, क्राइस्टचर्च टेस्ट से बाहर हो सकते हैं इशांत शर्मा Image Source : AP

क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा टखने की चोट के कारण दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं। ईशांत ने वेलिंगटन में खेले गए पहले टेस्ट में पांच विकेट झटके थे।

क्रिकबज के मुताबिक, ईशांत दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। हाल ही में इशांत पिछले महीने दिल्ली की ओर से खेलते रणजी ट्रॉफी के मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। इस चोट से उबरने के बाद उन्हें न्यूजीलैंड में पहले टेस्ट के लिए फिट घोषित किया गया था। हालांकि, क्रिकबज ने बताया कि इशांत ने गुरुवार को अपने गेंदबाजी अभ्यास के बाद टीम प्रबंधन को दर्द की सूचना दी थी। उन्हें शुक्रवार (28 फरवरी) को टेस्ट के लिए भेजा गया है जिसके रिजल्ट का इंतजार है।

दूसरा टेस्ट शनिवार से क्राईस्टचर्च में शुरू होगा। ऐसे में अगर इशांत अनफिट करार दिए जाते हैं तो उनकी जगह उमेश यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है क्योंकि पिछले नेट सत्र के बाद उमेश मुख्य कोच रवि शास्त्री और गेंदबाजी कोच भरत अरुण के साथ लंबी बातचीत करते हुए नजर आए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल