1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के खिलाफ हेटमायर ने जड़ा दूसरा शतक, ऐसा करने वाले बने पहले विंडीज बल्लेबाज

भारत के खिलाफ हेटमायर ने जड़ा दूसरा शतक, ऐसा करने वाले बने पहले विंडीज बल्लेबाज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 15, 2019 08:46 pm IST,  Updated : Dec 15, 2019 08:57 pm IST

भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में कैरेबियाई बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने शानदार शतक जड़ते हुए वेस्टइंडीज टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

IND v WI- India TV Hindi
भारत के खिलाफ हेटमायर ने जड़ा दूसरा शतक, ऐसा करने वाले बने पहले विंडीज बल्लेबाज Image Source : TWITTER

भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में कैरेबियाई बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने शानदार शतक जड़ते हुए वेस्टइंडीज टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। शिमरोन हेटमायर ने महज 85 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। 22 साल के कैरेबियाई खिलाड़ी के वनडे करियर का ये 5वां शतक है। दिलचस्प बात ये है कि हेटमायर का ये अब तक का सबसे धीमा शतक है। इससे पहले विंडीज बल्लेबाज ने 78, 84, 74 और 82 गेंदों में शतक जड़े थे।

इस शतक के साथ ही हेटमायर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल, हेटमायर सबसे कम पारियों में 5 वनडे शतक लगाने वाले वेस्टइंडीज के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस बल्लेबाज ने महज 38वीं पारी में ये उपलब्धि हासिल की। दूसरे नंबर पर शे होप है जिन्होंने 46 पारियों में 5 शतक ठोके थे।

इससे पहले मेहमान टीम ने चेन्नई में खेले जा रहे वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करनेे उतरी टीम इंडिया की शुरूआत काफी खराब रही और उसने महज 25 रन के भीतर केएल राहुल और कप्तान विराट कोहली के विकेट खो दिए।

इसके बाद श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने चौथे विकेट के लिए 114 रन की अहम साझेदारी कर भारत की पारी को संभाला। इसके बाद केदार जाधव और रविंद्र जडेजा ने तेज बल्लेबाजी करते हुए भारत का स्कोर 8 विकेट पर 288 रन तक पहुंचाया। वेस्टइंडीज की ओर से अल्जारी जोसफ, कीमो पॉल और शेल्डन कॉटरेल ने दो-दो विकेट लिए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल