1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Aus : कप्तान रहाणे ने इस खिलाड़ी को बताया बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में मिली जीत का हीरो

Ind vs Aus : कप्तान रहाणे ने इस खिलाड़ी को बताया बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में मिली जीत का हीरो

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 29, 2020 10:02 am IST,  Updated : Dec 29, 2020 10:02 am IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मिली जीत के बाद टीम के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए टीम के खिलाड़ियों की जमकर तारीफ।

Ajinkya Rahane, Mohammad siraj, sports, cricket, Shubman Gill - India TV Hindi
Ajinkya Rahane Image Source : AP

चार टेस्ट मैचों की सीरीज के शुरुआती मुकाबले में पिछड़ने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे मैच में 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में वापसी करते हुए 1-1 की बराबरी कर ली। इस शानदार जीत के बाद टीम के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए टीम के खिलाड़ियों की जमकर तारीफ।

मुकाबले के बाद रहाणे ने कहा, ''जिस तरह से खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया मुझे उस पर गर्व है। टीम के सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन खास तौर से अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले मोहम्मद सिराज और शुभमन गिल ने जैसा खेल दिखाया वह काबिलेतारीफ है।''

यह भी पढ़ें-  Ind vs Aus, 2nd Test : भारत ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया, सीरीज में की 1-1 से बराबरी

उन्होंने कहा, ''सभी खिलाड़ियों का मैच में अलग-अलग किरदार होता है। खास तौर से जब उमेश यादव के मैदान छोड़ने के बाद हमने अपनी रणनीति पर बेहतर काम किया। हमने जैसा सोचा था वैसा ही हुआ। हमारे लिए ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने अपनी भूमिका बखूबी निभाया।''

वहीं शुभमन गिल को लेकर रहाणे ने कहा, ''हम सभी जानते हैं कि इस युवा खिलाड़ी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खुद को साबित किया है और यही कारण है कि इस स्तर पर वह बेहतरीन शॉट लगा पा रहा था।''

शुभमन के अलावा रहाणे ने मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी की भी खूब तारीफ की। रहाणे ने कहा, ''सिराज ने अपने डेब्यू मैच में यह दिखा दिया कि उनमें अनुशासित गेंदबाजी करने की क्षमता है।''

यह भी पढ़ें- डेब्यू टेस्ट में सात साल बाद 5 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने मोहम्मद सिराज

आपको बता दें कि मेलबर्न टेस्ट में शानदार शतकीय पारी खेलने वाले कप्तान रहाणे को मैन ऑफ मैच भी चुना गया है। वहीं सीरीज के पहले मुकाबले में वह कुछ खास नहीं कर पाए थे।

रहाणे ने कहा, ''एडिलेड टेस्ट जिस तरह से हमने मैच पर से अपनी पकड़ खोई, उससे हमने काफी सीख ली और उसका परिणाम हमारे सामने है। हमने एडिलेड टेस्ट में सिर्फ एक घंटे के खेल में मैच को गंवा दिया था।''

इसके अलावा उमेश यादव की चोट पर रहाणे ने कहा कि वह तेजी से उबर रहे हैं लेकिन तीसरे टेस्ट में उनके खेलने पर फैसला पूरी तरह से मेडिकल स्टाफ और टीम मैनेजमेंट का होगा। 

वहीं राहणे तीसरे टेस्ट में रोहित शर्मा की वापसी को लेकर काफी उत्साहित हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल