1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डेब्यू टेस्ट में सात साल बाद 5 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने मोहम्मद सिराज

डेब्यू टेस्ट में सात साल बाद 5 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने मोहम्मद सिराज

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 29, 2020 09:11 am IST,  Updated : Dec 29, 2020 09:11 am IST

सिराज से पहले नवम्बर 2013 में मोहम्मद शमी ने भारत के लिए अपने डेब्यू मैच में पांच विकेट लिए थे। शमी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट में नौ विकेट लिए थे। 

Mohammad Siraj, cricket, sports, India vs Australia - India TV Hindi
Mohammad Siraj Image Source : GETTY

अपना पहला टेस्ट खेल रहे मोहम्मद सिराज ने बाक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट लिए। इसी के साथ वह 7 साल में पहली बार 5 विकेट हासिल करने वाले भारतीय डेब्यूटेंट बन गए हैं। 

इस मैच में शुभमन गिल के साथ डेब्यू करने वाले सिराज ने दोनों पारियों में कुल 36.3 ओवर बॉलिंग करते हुए पांच विकेट हासिल किए। 

इसमें दोनों पारियों में कैमरून ग्रीन का भी विकेट शामिल है। इसके अलावा सिराज ने पहली पारी में मार्नस लाबुशैन का भी विकेट लिया था। दूसरी पारी में सिराज ने ग्रीन के अलावा ट्रेविड हेड नेथन लॉयन का विकेट लिया।

सिराज से पहले नवम्बर 2013 में मोहम्मद शमी ने भारत के लिए अपने डेब्यू मैच में पांच विकेट लिए थे। शमी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट में नौ विकेट लिए थे। मजेदार बात यह है कि सिराज तो इस मैच में मोहम्मद शमी के चोटिल होने कारण ही मौका मिला।

इससे पहले, रविचंद्रन अश्विन ने साल 2011 में डेब्यू करते हुए दिल्ली में वेस्टएइंडीज के खिलाफ नौ विकेट लिए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल