1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Aus : कमिंस ने माना, गुलाबी गेंद से पैदा होने वाली इस चुनौती से कप्तानों को पाना होगा पार

Ind vs Aus : कमिंस ने माना, गुलाबी गेंद से पैदा होने वाली इस चुनौती से कप्तानों को पाना होगा पार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 15, 2020 01:49 pm IST,  Updated : Dec 15, 2020 01:49 pm IST

ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक दिन रात के चार मैच जीते हैं जो न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए। 

Pat Cummins- India TV Hindi
Pat Cummins Image Source : GETTY IMAGES

एडीलेड| ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस का मानना है कि भाारत के खिलाफ पहले टेस्ट में कप्तानों के रणनीतिक कौशल की असल परीक्षा होगी क्योंकि गुलाबी गेंद की रफ्तार दूधिया रोशनी में अलग होती है। ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक दिन रात के चार मैच जीते हैं जो न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए। वहीं भारत ने गुलाबी गेंद से पिछले साल नवंबर में ईडन गार्डंस पर बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेला और जीता। 

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिये खेलने वाले कमिंस ने कहा ,‘‘हम रोमांचित हैं, नर्वस नहीं। आम टेस्ट मैच से यह थोड़ा अलग होगा। दूधिया रोशनी में कुछ होंगे जिनमें गेंद की रफ्तार अलग ही होती है। डिनर के बाद जब फ्लड लाइट चालू होंगी तो गेंद अलग ही उछाल और गति लेगी।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘ऐसे में कप्तानों को ध्यान रखना होगा कि गेंदबाजी कब करनी है और बल्लेबाजी कब।’’ भारत ने 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीती थी लेकिन उस टीम में डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ नहीं थे। 

यह भी पढ़ें-  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में इन दो खिलाड़ियों को देखना चाहते हैं सुनील गावस्कर

कमिंस ने कहा ,‘‘हम अपनी सारी घरेलू सीरीज जीतना चाहते हैं। भारत के पास दो साल पहले हमसे बेहतर टीम थी जिसने हमें उस श्रृंखला में हराया। अब डेविड और स्मिथ टीम में लौटे हैं जो दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। इससे मदद मिलेगी। इसके अलावा ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन जैसे युवा भी काफी प्रतिभावान हैं।’’ 

यह भी पढ़ें- Aus vs Ind : विराट कोहली के लिए खास रणनीति बना रहे हैं ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल