1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Aus : ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक सीरीज जीतने पर पीएम मोदी ने इस तरह टीम इंडिया को दी बधाई

Ind vs Aus : ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक सीरीज जीतने पर पीएम मोदी ने इस तरह टीम इंडिया को दी बधाई

 Reported By: IANS
 Published : Jan 19, 2021 02:31 pm IST,  Updated : Jan 19, 2021 02:33 pm IST

ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि हम सभी भारतीय क्रिकेट टीम की ऑस्ट्रेलिया में सफलता पर खुश हैं।

Team India and PM Modi- India TV Hindi
Team India and PM Modi Image Source : GETTY/TWITTER- @BJP4INDIA

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी है। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि हम सभी भारतीय क्रिकेट टीम की ऑस्ट्रेलिया में सफलता पर खुश हैं। भारतीय क्रिकेट टीम ने ब्रिस्बेन के गाबा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए चौथे और एवं आखिरी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हरा दिया। भारत को जीतने के लिए 328 रनों का मुश्किल लक्ष्य मिला था जो उसने मैच के आखिरी दिन मंगलवार को सात विकेट खोकर आखिरी सत्र में हासिल कर लिया। गाबा में ऑस्ट्रेलिया को 32 साल बाद हार मिली है।

मोदी ने ट्वीट कर लिखा, " हम सभी ऑस्ट्रेलिया में भारतीय क्रिकेट टीम की सफलता पर बहुत खुश हैं। उनकी ऊर्जा और जुनून पूरे खेल के दौरान दिखाई दे रहा था। उनका ²ढ़ इरादा, उल्लेखनीय धैर्य और ²ढ़ संकल्प भी नजर आया। टीम को बधाई। आपके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।"

ये भी पढ़े -  Ind vs Aus : सिर पर लगी कमिंस की घातक बाउंसर से बाल -बाल बचे पुजारा, देखें Video

इसी के साथ भारत ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम करते हुए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने पास ही रखी है। भारत ने पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 2018-19 में यह ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया में ही जीती थी।

ये भी पढ़े - Ind vs Aus : गाबा के मैदान में फिफ्टी जड़ने के साथ ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने गिल 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल