1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Aus : पोंटिंग को पछाड़ एडिलेड के मैदान में कोहली के पास इतिहास रचने का मौका

Ind vs Aus : पोंटिंग को पछाड़ एडिलेड के मैदान में कोहली के पास इतिहास रचने का मौका

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 15, 2020 11:46 am IST,  Updated : Dec 15, 2020 11:46 am IST

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भारत के लिए विदेशी दौरे पर पहला पिंक बॉल डे नाईट टेस्ट मैच खेलने के बाद स्वदेश वापस लौट जायेंगे।

Ricky Ponting and Virat Kohli- India TV Hindi
Ricky Ponting and Virat Kohli Image Source : GETTY

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले डे नाईट टेस्ट मैच के लिए एडिलेड का मैदान सज चुका है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली  भारत के लिए विदेशी दौरे पर पहला पिंक बॉल डे नाईट टेस्ट मैच खेलने के बाद स्वदेश वापस लौट जायेंगे। इस तरह कोहली के पास एडिलेड में एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका है। 

दरअसल, साल 2008 में जबसे कप्तान विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया है । उस साल को छोड़कर हर साल कोहली अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों की लाइन लगाते आए हैं। जिसके बाद इस साल कोहली के बल्ले से अभी तक एक भी अंतराष्ट्रीय शतक नहीं आया है। ऐसे में कोहली के पास इस साल शतक के सूखे का खत्म करने का एडिलेड में आखिरी मौका है। 

वहीं अगर कप्तान कोहली पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ देते हैं तो वो अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक मारने के मामले में दुनिया के एकलौते बल्लेबाज बन जायेंगे। कोहली अगर शतक मारते हैं तो बतौर कप्तान ये उनका 42वां शतक होगा, जिस मामले में वो पोंटिंग को पछाड़ कर सबसे आगे आ जाएंगे। इस तरह वो ऐतिहासिक डे नाईट पिंक बॉल टेस्ट मैच में शतक मारकर इतिहास रच सकते हैं। जबकि ऐसा करने वाले वो भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के एकलौते सबसे ज्यादा शतक मारने वाले कप्तान बन जायेंगे। 

यह भी पढ़ें- Aus vs Ind : एडिलेड में कैमरन ग्रीन कर सकते हैं अपना डेब्यू, करना होगा कनकशन टेस्ट को पास

बता दें कि चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच 17 दिसंबर से एडिलेड में डे नाईट फॉर्मेट में खेला जायेगा। जिसके बाद कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए भारत वापस लौट जायेंगे। ऐसे में उनकी अनुपस्थिति में बाकी 3 मैचों में भारत की कप्तानी अजिंक्य रहाणे करते नजर आयेंगे। इस लिहाज से कोहली के पास इसी साल पोंटिंग को पछाड़ने और शतक का सूखा खत्म करने का ये अंतिम मौका होगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अभी तक टीम इंडिया को वनडे सीरीज में हार तो टी20 में जीत मिली थी।

यह भी पढ़ें- VIDEO : साथी खिलाड़ी पर मुश्फिकुर रहीम हुए इतना गुस्सा कि मारने के लिए उठा ली गेंद

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल