1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Ban, D/N Test Match: शमी की घातक बाउंसर से घायल हुआ ये बंगलादेशी खिलाड़ी अब पहुंचा अस्पताल

Ind vs Ban, D/N Test Match: शमी की घातक बाउंसर से घायल हुआ ये बंगलादेशी खिलाड़ी अब पहुंचा अस्पताल

 Reported By: IANS
 Published : Nov 22, 2019 06:23 pm IST,  Updated : Nov 22, 2019 06:23 pm IST

बांग्लादेश की पहली पारी के दौरान शमी की गेंद हेलमेट पर लगी जिसके तुरंत बाद दास ने हेलमेट उतार दिया और कुछ देर बाद फिजियो उन्हें बाहर ले गए।

Liton Das- India TV Hindi
Liton Das Image Source : AP

कोलकाता। बांग्लादेश के विकेटकीपर-बल्लेबाज को यहां ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे पहले दिन-रात टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को भारत के मोहम्मद शमी की गेंद सिर में लगी जिसके बाद उन्हें यहां के सिटी अस्पताल में सीटी स्कैन के लिए ले जाया गया है। दास को बांग्लादेश की पहली पारी के दौरान शमी की गेंद हेलमेट पर लगी जिसके तुरंत बाद दास ने हेलमेट उतार दिया और कुछ देर बाद फिजियो उन्हें बाहर ले गए।

उनके स्थान पर टीम ने मेहेदी हसन मिराज को कॉन्सेशन खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतारा।

सूत्र के मुताबिक, "दास अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे इसलिए उन्हें सिटी स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया है।"

लिटन जब रिटायर्ड हर्ट हुए तब वह 24 रन बनाकर खेल रहे थे। सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम के बाद वह टीम के दूसरे सर्वोच्च स्कोरर रहे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल