1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Ban: विराट कोहली के आउट होने से टीम को मिली एक नई उर्जा- अल-अमीन हुसैन

Ind vs Ban: विराट कोहली के आउट होने से टीम को मिली एक नई उर्जा- अल-अमीन हुसैन

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 23, 2019 11:03 pm IST,  Updated : Nov 23, 2019 11:03 pm IST

कोहली के आउट होने के बाद भारत ने 23 रन के अंदर चार विकेट गंवाये और उसने आखिर में नौ विकेट पर 347 रन बनाकर पारी समाप्त घोषित की। 

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : AP

कोलकाता। बांग्लादेश की टीम वर्तमान दिन रात्रि टेस्ट क्रिकेट मैच में तीन दिन के अंदर हार के कगार पर खड़ी है लेकिन उसके तेज गेंदबाज अल अमीन हुसैन ने शनिवार को कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली के शानदार कैच से आउट होने से उनकी टीम के अंदर संघर्ष जारी रखने का जज्बा भरा। 

कोहली शतक जड़ने के बाद तेजी से रन बना रहे थे लेकिन ताइजुल इस्लाम ने स्क्वायर लेग सीमा रेखा पर उनका शानदार कैच लेकर उनकी पारी 136 रन पर थाम दी थी। कोहली के आउट होने के बाद भारत ने 23 रन के अंदर चार विकेट गंवाये और उसने आखिर में नौ विकेट पर 347 रन बनाकर पारी समाप्त घोषित की। 

अल अमीन ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, ‘‘कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी की लेकिन उस कैच ने हमें वापसी करने में मदद की और उससे पूरी टीम प्रेरित थी। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘दूधिया रोशनी में हमने अच्छी गेंदबाजी की जबकि बल्लेबाजी में हमने सुधार दिखाया। ’’ बांग्लादेश ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय छह विकेट पर 152 रन बनाये थे और उसे पारी की हार से बचने के लिये अभी 89 रन की जरूरत है। 

अल अमीन ने कहा, ‘‘गुलाबी गेंद पहले 30 ओवरों में स्विंग और उछाल लेती है लेकिन बाद में इससे बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है। हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे कि भारत दोबारा बल्लेबाजी करे। ’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल