1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG 1st T20I : हार्दिक पांड्या ने भरी हुंकार, इस सीरीज में करते दिखेंगे ये काम

IND vs ENG 1st T20I : हार्दिक पांड्या ने भरी हुंकार, इस सीरीज में करते दिखेंगे ये काम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 12, 2021 07:08 pm IST,  Updated : Mar 12, 2021 07:08 pm IST

भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे टी20 मुकाबले से पहले भारतीय हरफनमौला हार्दिक पांड्या ने कहा कि वह इस सीरीज में गेंदबाजी करते हुए दिखाई देंगे।

IND vs ENG 1st T20I: Hardik Pandya filled the hunk, will be seen doing this work in this series- India TV Hindi
IND vs ENG 1st T20I: Hardik Pandya filled the hunk, will be seen doing this work in this series Image Source : GETTY IMAGES

 हार्दिक पांड्या चोटिल होने के कारण पिछले कुछ समय से गेंदबाजी नहीं कर रहे थे जिस वजह से वह टेस्ट टीम की प्लेइंग इलेवन में भी अपनी जगह नहीं बना पा रहे हैं।

हार्दिक पांड्या ने मैच से पहले कहा "मैं लगभग एक डेढ महीने से इस फॉर्मेट की तैयारी कर रहा था। टी20 वर्ल्ड कप नजदीक है इस वजह से यह सीरीज काफी अहम होगी। आप मुझे इस सीरीज में गेंदबाजी करते हुए दिखाई देंगे। अब हमारी टीम में जिस तरह की गहराई है उसे देखते हुए हम अब ज्यादा अच्छे से खुद को एक्सप्रेस कर सकते हैं। मैं वही करूंगा जिसकी टीम को जरूरत है, लेकिन मैं फ्री होकर खेलना चाहूंगा। टी20 ऐसा फॉर्मेट है जिसमें चीजें कभी भी बदल सकती है।"

उल्लेखनीय है, इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया है। कोहली ने टॉस के दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा था कि रोहित शर्मा को पहले दो टी20 मैचों के लिए आराम दिया जा रहा है और केएल राहुल-शिखर धवन की जोड़ी सलामी बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देगी।

विराट कोहली ने मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था " मुझे ऐसा नहीं लगता (कि धवन और राहुल दोनों को प्लेइंग इलेवन में फिट किया जा सकता है)। अगर रोहित खेलते हैं तो काफी सरल है। केएल और रोहित लगातार हमारे लिए टॉप आर्डर में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और वे दोनों हमारे लिए पारी की शुरुआत करेंगे। ऐसी स्थिति में, जहां या तो रोहित आराम करते हैं या केएल फिट नहीं होते हैं तो शिखर तीसरे ओपनर के तौर पर टीम में रहेंगे।" 

कोहली के इस बयान से हर किसी को लगा था कि इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का आगाज रोहित के साथ केएल राहुल करेंगे, लेकिन कोहली के इस बयान ने हर किसी को चौंका दिया है। कोहली ने हालांकि रोहित के बाहर रहने की वजह नहीं बताई है।

रोहित शर्मा ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लाजवाब प्रदर्शन किया था। वह भारत की ओर से इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। रोहित शर्मा ने चार टेस्ट मैचों में 57.50 की औसत से 345 रन बनाए थे। इस दौरान उनके नाम एक शतक भी ठोंका था।

पहले टी20 मैच के लिए दोनों टीमें 

भारत की प्लेइंग इलेवन : केएल राहुल, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल।

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), डेविड मालन, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, सैम कुरेन, जोफ्रा आर्चर, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद, मार्क वुड।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल