1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Eng, 1st Test Day-2 : खेल शुरू होने से पहले जानें कैसा रहेगा चेन्नई का मौसम

Ind vs Eng, 1st Test Day-2 : खेल शुरू होने से पहले जानें कैसा रहेगा चेन्नई का मौसम

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 06, 2021 08:53 am IST,  Updated : Feb 06, 2021 12:25 pm IST

दोनों टीमों के बीच यह मैच चेन्नई के एम चिदाम्बरम स्टेडियम में खेला जा रहा है ऐसे में दिन का खेल शुरू होने से पहले आइए जानते हैं कैसा रहेगा वहां का मौसम।

Ind vs Eng, 1st Test Day-2, weather report, Chennai, cricket, sports - India TV Hindi
Ind vs Eng, 1st Test Day-2 Image Source : TWITTER/@BCCI

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने दिन खेल खत्म होने तक 3 विकेट 263 रन बना लिए हैं। वहीं टीम के कप्तान जो रूट नाबाद 128 रन बनाकर क्रिज पर मौजूद हैं।

ऐसे में दूसरे दिन मेहमान टीम की कोशिश होगी कि वह भारत के सामने एक बड़ा स्कोर खड़ा करें। दोनों टीमों के बीच यह मैच चेन्नई के एम चिदाम्बरम स्टेडियम में खेला जा रहा है ऐसे में दिन का खेल शुरू होने से पहले आइए जानते हैं कैसा रहेगा वहां का मौसम।

'एक्यूवेदर' के रिपोर्ट के मुताबिक एम चिदाम्बरम स्टेडियम का मौसम साफ रहेगा। वहीं दिन का तापमान 23 डिग्री तक रहेगा। इसके अलावा वहां ह्यूमिडिटी काफी रहेगी, जिससे खिलाड़ियों को परेशानी हो सकता है।

इसके अलावा हवा की रफ्तार औसत 4 किलोमीटर प्रतिघंटे का अनुमान है।

आपको बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो मैच चेन्नई में ही खेला जाएगा। वहीं बांकी मुकाबले अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेला जाना है।

पहले मैच में इंग्लैंड ने शानदार शुरुआत की है। भारतीय गेंदबाजों को विकेट लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। पहले दिन जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने दो विकेट झटके जबकि अश्विन को एक विकेट मिला है।

वहीं दूसरे दिन का खेल 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल