1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: जानिए कोहली को 2-3 बार जीवनदान देने पर क्या बोले डेविड मलान

IND vs ENG: जानिए कोहली को 2-3 बार जीवनदान देने पर क्या बोले डेविड मलान

 Reported By: IANS
 Published : Aug 25, 2021 03:49 pm IST,  Updated : Aug 25, 2021 03:49 pm IST

कोहली 21 रन पर जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो मलान ने स्लिप में उनका कैच छोड़ दिया था। इसके बाद कोहली 51 रन के स्कोर थे और मलान ने एक बार फिर बेन स्टोक्स की गेंद पर उनका कैच छोड़ा।

IND vs ENG: Dawid Malan says Can't forget dropping Virat...- India TV Hindi
IND vs ENG: Dawid Malan says Can't forget dropping Virat Kohli 2-3 times Image Source : GETTY

इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान ने भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट तीन साल पहले एजबस्टन में खेला था, जहां उन्होंने बार-बार भारतीय कप्तान विराट कोहली को जीवनदान दिया था। कोहली ने 2014 में पहली बार इंग्लैंड दौरा किया था जो उनके लिए काफी कठिन रहा था। जेम्स एंडरसन ने भारतीय कप्तान पर मनोवैज्ञानिक रूप से बढ़त बनाई थी। कोहली ने फिर 2018 के दौरे पर अपनी पहली टेस्ट पारी खेली थी।

कोहली 21 रन पर जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो मलान ने स्लिप में उनका कैच छोड़ दिया था। इसके बाद कोहली 51 रन के स्कोर थे और मलान ने एक बार फिर बेन स्टोक्स की गेंद पर उनका कैच छोड़ा। मलान ने उस टेस्ट की दूसरी पारी में मुरली विजय को आउट करने का मौका भी गंवाया था।

कोहली ने इस जीवन दान का बखूबी फायदा उठाया था और 149 रन बनाए थे जबकि पांच मैचों में उनका एग्रिगेट 593 रन रहा था।

मलान ने कहा, "यह आपको दिखाता है, टेस्ट क्रिकेट इसी का नाम है। जब आपका समय खत्म होता है तो सारी चीजें गलत होती हैं। आप रन नहीं बना पाते, कैच छोड़ते हैं और सब कुछ नीचे जाने लगता है।"

 कोहली काफी अच्छे इंसान हैं, उन्हें जीतने का जुनून है: काइल जैमीसन

उन्होंने कहा, "उसके बाद से मैं स्लिप में ज्यादा नहीं रहा और यह सबसे कठिन चीज होती है जब आप काउंटी क्रिकेट विभिन्न पॉजिशन में फील्डिंग करते हैं और फिर टेस्ट क्रिकेट में आपको ऐसी जगह खड़ा किया जाता है जहां आप ज्यादा नहीं रहे हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल