1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG : 81 रन पर ढेर होकर इंग्लैंड ने तोड़ा 50 साल पुराना अपना शर्मनाक रिकॉर्ड

IND vs ENG : 81 रन पर ढेर होकर इंग्लैंड ने तोड़ा 50 साल पुराना अपना शर्मनाक रिकॉर्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 25, 2021 06:52 pm IST,  Updated : Feb 25, 2021 06:52 pm IST

मैच के दूसरे दिन पहले इंग्लैंड ने भारत को 145 रन पर ढेर कर मैच में वापसी की थी, लेकिन इसके बाद टीम इंडिया ने मेहमान टीम को 81 रन पर समेटकर वापस दबाव बना लिया है।

IND vs ENG: England broke their 50-year-old embarrassing record by All Out on 81 runs - India TV Hindi
IND vs ENG: England broke their 50-year-old embarrassing record by All Out on 81 runs  Image Source : BCCI

भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने एक बार फिर वापसी कर ली है। मैच के दूसरे दिन पहले इंग्लैंड ने भारत को 145 रन पर ढेर कर मैच में वापसी की थी, लेकिन इसके बाद टीम इंडिया ने मेहमान टीम को 81 रन पर समेटकर वापस दबाव बना लिया है। भारत के खिलाफ इंग्लैंड का यह सबसे न्यूनतम स्कोर है।

भारत के खिलाफ इंग्लैंड का न्यूनतम स्कोर 

81 अहमदाबाद 2020/21 *

101 द ओवल 1971
102 मुंबई डब्ल्यूएस 1979/80
102 लीड्स 1986
112 अहमदाबाद 2020/21

वहीं इस टेस्ट मैच में एक और बड़ा रिकॉर्ड बना है। यह रिकॉर्ड है डे नाइट टेस्ट में स्पिनर्स द्वारा सबसे ज्यादा विकेट लेने का। अहमदाबाद में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में अभी तक स्पिन गेंदबाजों ने 27 विकेट लिए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 2017 में खेले गए मैच में बना था जहां स्पिन गेंदबाजों ने 24 विकेट चटकाए थे।

डे नाइट टेस्ट में स्पिनरों द्वारा सबसे अधिक विकेट

27 Ind v Eng अहमदाबाद 2020/21 *
24 PAK v SL दुबई 2017/18
22 PAK v WI दुबई 2016/17
08 AUS vs NZ पर्थ 2019/20

81 रन पर ढेर होने के बाद इंग्लैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 49 रन का लक्ष्य रखा है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल