1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG : भारत के खिलाफ दोहरा जड़ने के साथ ऐसा करने वाले दुनिया के एकलौते बल्लेबाज बने रूट

IND vs ENG : भारत के खिलाफ दोहरा जड़ने के साथ ऐसा करने वाले दुनिया के एकलौते बल्लेबाज बने रूट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 06, 2021 02:18 pm IST,  Updated : Feb 06, 2021 02:25 pm IST

इंग्लैंड कप्तान जो रूट अपने 100वें टेस्ट मैच में दोहरा शतक जमाने वाले दुनिया के एकलौते बल्लेबाज भी बन गये हैं।

Joe Root- India TV Hindi
Joe Root Image Source : GETTY

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहल टेस्ट मैच चेन्नई में खेला जा रहा है। जिसमें इंग्लैंड कप्तान जो रूट ने चेन्नई के मैदान में अपनी बल्लेबाजी जड़े जमाते हुए शानदार दोहरा शतक जड़ा है। इसके साथ ही वो अपने 100वें टेस्ट मैच में दोहरा शतक जमाने वाले दुनिया के एकलौते बल्लेबाज भी बन गये हैं। इतना ही नहीं अपनी इस शानदार दोहरी पारी के चलते उन्होंने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं।

दरअसल, मैच के दौरान पारी के 143वें ओवर में अश्विन की तीसरी गेंद पर जो रूट ने शानदार छक्का मारकर भारत के खिलाफ चेन्नई के पहले टेस्ट मैच में अपना दोहरा शतक जमाया। इस दौरान रूट ने 341 गेंदों में 19 चौके तो शानदार छक्के मारे, इतना ही नहीं छक्का मारकर अपना दोहरा शतक जमाने के कारण उनका ये विडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

जबकि रूट अब इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा दोहरा शतक जमाने के मामले में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। इस मामले में ७ दोहरे शतकों के साथ अब वैली हम्मंड हैं। 

इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा दोहरा शतक -

वैली हैमंड - 7

एलेस्टेयर कुक - 5
जो रूट - 5 *
लेन हटन - 4

जबकि सिर्फ 7 ही इंग्लैंड के एब ऐसे खिलाड़ी रह गये हैं जिनके नाम टेस्ट क्रिकेट में रूट के कुल 20 से ज्यादा शतक हैं। इस मामले में रूट अभी 8वें पायदान पर है। 

वहीं इससे पहले दूसरे दिन शतक लगाने वाले रूट ने दूसरे दिन के लंच ब्रेक से पहले अपने 150 रन भी पूरे किए। इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने भारत के पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रूट का यह 100वां टेस्ट मैच है। इस मुकाबले में रूट ने पहले टेस्ट 100 मैचों में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में सचिन को पीछे छोड़ दिया है। सचिन ने अपने 100वें टेस्ट में 8405 रन बनाए थे। इस तरह रूट के अब इससे अधिक रन हो गए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल