1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG : आर्चर ने माना, टी20 विश्वकप और एशेज से पहले अपनी इस चोट पर दे रहे हैं ध्यान

IND vs ENG : आर्चर ने माना, टी20 विश्वकप और एशेज से पहले अपनी इस चोट पर दे रहे हैं ध्यान

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 13, 2021 02:38 pm IST,  Updated : Mar 13, 2021 02:38 pm IST

जोफ्रा आर्चर ने कहा है कि भारत में टी20 विश्व कप और आस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज खेलने के अपने दोहरे लक्ष्य पर नजरें गड़ाने से पहले उन्हें अपनी कोहनी की समस्या दूर करनी होगी।

Jofra Archer - India TV Hindi
Jofra Archer  Image Source : GETTY

अहमदाबाद| इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने कहा है कि भारत में टी20 विश्व कप और ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज खेलने के अपने दोहरे लक्ष्य पर नजरें गड़ाने से पहले उन्हें अपनी कोहनी की समस्या दूर करनी होगी। भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट से बाहर रहे आर्चर ने पहले टी20 मैच में 23 रन देकर तीन विकेट लिये। 

उन्होंने शुक्रवार को मैच जीतने के बाद कहा ,‘‘मुझे भविष्य के बारे में सोचने से पहले अपनी कोहनी का ध्यान रखना होगा।’’ उन्होंने कहा ,‘‘इस सीरीज के बाद मैं अपनी ओर से पूरी कोशिश करूंगा कि विश्व कप और एशेज खेल सकूं।’’ 

पहले टी20 में मिली जीत के बारें में उन्होंने कहा ,‘‘मुझे खुशी है कि इस जीत में योगदान दे सका। मैं एक विकेट लूं या तीन, मेरी शैली में कोई बदलाव नहीं होता। कई बार विकेट मिलना किस्मत पर भी निर्भर करता है।’’ 

ये भी पढ़े - IPL 2021 के सीजन से पहले धोनी ने पुराने अंदाज में लगाए गगनचुम्बी छक्कें, सामने आया ये Video

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने मैच में लेग स्पिनर आदिल राशिद से गेंदबाजी की शुरूआत करके सभी को चौंका दिया। राशिद ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को खाता खोलने का मौका दिये बिना पवेलियन भेज दिया। 

ये भी पढ़े - IND vs ENG 1st T20I : मैच हारने के बाद छलका विराट कोहली का दर्द, इन पर फोड़ा हार का ठीकरा

आर्चर ने कहा ,‘‘रणनीति कारगर साबित होते देखना कितना अच्छा लगता है। राशिद विश्व स्तरीय गेंदबाज है और कहीं भी अच्छा प्रदर्शन कर सकता है। कोहली जैसे खतरनाक बल्लेबाज को जल्दी आउट करना बोनस की तरह था।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल