1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: लीड्स में मार्क वुड की जगह इस खिलाड़ी को इंग्लैंड दे सकता है मौका

IND vs ENG: लीड्स में मार्क वुड की जगह इस खिलाड़ी को इंग्लैंड दे सकता है मौका

 Reported By: IANS
 Published : Aug 23, 2021 10:51 pm IST,  Updated : Aug 23, 2021 10:52 pm IST

जो रूट ने संकेत दिए हैं कि साकिब और बल्लेबाज डेविड मलान को अंतिम एकादश में जगह दी जा सकती है।

IND vs ENG: Pacer Saqib Mahmood Set to Replace Mark Wood- India TV Hindi
IND vs ENG: Pacer Saqib Mahmood Set to Replace Mark Wood Image Source : GETTY

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड भारत के खिलाफ यहां हेडिंग्ले में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से कंधे की चोट के कारण बाहर हो गए हैं और उनकी जगह साकिब महमूद को मौका मिल सकता है जो टेस्ट में डेब्यू करने की कगार पर हैं। इंग्लैंड एंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को बताया कि वुड तीसरे टेस्ट में खेलने के लिए फिट नहीं है।

ईसीबी ने बयान जारी कर कहा, "वुड टीम के साथ लीड्स में साथ होंगे और रिहेबिलिटेशन में रहेंगे। तीसरा टेस्ट खत्म होने के बाद उनकी चोट की स्थिति देखी जाएगी।"

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने संकेत दिए हैं कि साकिब और बल्लेबाज डेविड मलान को अंतिम एकादश में जगह दी जा सकती है।

रूट ने कहा, "मुझे लगता है कि साकिब टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए इससे बेहतर जगह पर नहीं हो सकते हैं। हमने देखा है कि उन्होंने पिछले कुछ वर्षो में सभी प्रारूपों में किस तरह प्रगति की है।"

उन्होंने कहा, "साकिब पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में थे और शायद सर्वाधिक अनुभव वाले खिलाड़ी भी दबाव में थे। यह देखना सुखद है कि उन्होंने मजबूती प्रदान की है और खुद को विकसित किया है।"

 पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज का वेन्यू, श्रीलंका की जगह इस जगह होंगे मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच बुधवार से शुरू होना है। भारत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल