1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज का वेन्यू, श्रीलंका की जगह इस जगह होंगे मैच

पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज का वेन्यू, श्रीलंका की जगह इस जगह होंगे मैच

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 23, 2021 10:43 pm IST,  Updated : Aug 23, 2021 10:43 pm IST

श्रीलंका में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण 10 दिन का लॉकडाउन लागू किया गया है।

Pakistan vs Afghanistan ODI series to be held in Pakistan- India TV Hindi
Pakistan vs Afghanistan ODI series to be held in Pakistan Image Source : GETTY

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच होने वाली वनडे सीरीज अब श्रीलंका की जगह पाकिस्तान में होगी। तीन मैचों की सीरीज तीन सितंबर से हम्बनटोटा में होनी थी लेकिन अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद काबुल से व्यावसायिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, यह अफगानिस्तान की घरेलू सीरीज रहेगी। साथ ही श्रीलंका में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण 10 दिन का लॉकडाउन लागू किया गया है।

 ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर के सपोर्ट में आए उस्मान ख्वाजा

पाकिस्तान में सीरीज के आयोजन स्थल की घोषणा अभी नहीं की गई है। टी20 विश्व कप से पहले खिलाड़ियों के काम के बोझ के प्रबंधन के तहत कप्तान बाबर आजम सहित सभी प्रारूपों में खेलने वाले पाकिस्तान के खिलाड़ियों को इस सीरीज से आराम दिए जाने की उम्मीद है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल