1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Eng : टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड शतक, अजहरुद्दीन को छोड़ा पीछे

Ind vs Eng : टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड शतक, अजहरुद्दीन को छोड़ा पीछे

 Edited By: IANS
 Published : Feb 13, 2021 02:16 pm IST,  Updated : Feb 13, 2021 02:16 pm IST

रोहित ने अब तक सात टेस्ट शतक लगाए हैं और सभी देश में ही लगे हैं। यह एक रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड मोहम्मद अजहरूद्दीन के नाम था, जिन्होंने छह शतक देश में लगाने के बाद विदेश में अपना पहला शतक लगाया था।

Rohit sharma, cricket, sports, India, India vs England, Test Match - India TV Hindi
Rohit sharma Image Source : BCCI.TV

भारत के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने यहां एमए चिदम्बरम स्टेडियम में इंग्लैंड के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को अपने करियर का सातवां टेस्ट शतक लगाया। इस शतक के साथ कई कीर्तिमान रोहित के नाम जुड़ गए। 

रोहित ने अब तक सात टेस्ट शतक लगाए हैं और सभी देश में ही लगे हैं। यह एक रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड मोहम्मद अजहरूद्दीन के नाम था, जिन्होंने छह शतक देश में लगाने के बाद विदेश में अपना पहला शतक लगाया था।

यह भी पढ़ें- टेस्ट करियर में विराट कोहली के साथ पहली बार हुआ ऐसा, बना यह शर्मनाक रिकॉर्ड !

वैसे वैश्विक स्तर पर देखा जाए तो बांग्लादेश के मोमिनुल हक के नाम अपने शुरुआती 10 शतक देश में ही लगाने का रिकॉर्ड है। इस क्रम में रोहित का नाम दूसरे स्थान पर है। इसके बाद एफएस जैक्सन, चंदू बोर्डे और मार्नस लाबुशैन के नाम हैं, जिन्होंने पांच-पांच शतक देश में लगाने के बाद ही विदेशी पिचों पर तीन अंकों को छुआ था।

रोहित ने साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाया था। अब उन्होंने नौ पारियों, 15 महीने के बाद पहला शतक लगाया है। चेन्नई में यह उनका पहला शतक है।

यह भी पढ़ें- Watch : लगातार 25वीं पारी में भी पुजारा के बल्ले से नहीं निकला शतक, आंकड़े ऐसे जिसे जानकर होगी हैरानी

रोहित दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने चार टीमों-श्रीलंका, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ क्रिकेट के सभी फारमेट्स में शतक लगाए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल