1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Eng : भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए स्टुअर्ट ब्रॉड, साकिब महमूद को टीम में किया गया शामिल

Ind vs Eng : भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए स्टुअर्ट ब्रॉड, साकिब महमूद को टीम में किया गया शामिल

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 12, 2021 08:58 am IST,  Updated : Aug 12, 2021 08:58 am IST

इंग्लैंड ने लंकाशर के तेज गेंदबाज साकिब महमूद को ब्रॉड के कवर के तौर पर टीम में शामिल किया है।

Ind vs Eng, Stuart Broad, Saqib Mahmood, India vs England, Sports, cricket- India TV Hindi
Stuart Broad Image Source : GETTY

इंग्लैंड को भारत के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में स्टुअर्ट ब्रॉड की सेवाएं नहीं मिलेंगी क्योंकि यह अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेनिंग सत्र के दौरान पिंडली में चोट के कारण बुधवार को मैच से बाहर हो गया। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बयान में कहा, ‘‘इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की दाईं पिंडली में चोट है और वह भारत के खिलाफ एलवी इंश्योरेंस टेस्ट से बाहर हो गए हैं।’’ 

बोर्ड ने कहा, ‘‘बुधवार को लंदन में उनका एमआरआई स्कैन हुआ जिसमें चोट की पुष्टि हुई। ब्रॉड को मंगलवार दोपहर लार्ड्स में वार्म अप के दौरान चोट लगी।’’ 

यह भी पढ़ें- पुरुष टीम से हटाकर महिला टीम की जिम्मेदारी देने को मारिन ने माना 'अपमानजनक'

इंग्लैंड ने लंकाशर के तेज गेंदबाज साकिब महमूद को कवर के तौर पर टीम में शामिल किया है। पाकिस्तानी मूल के 24 वर्षीय साकिब ने इंग्लैंड की ओर से सीमित ओवरों के 16 मैच खेले हैं जिसमें सात एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें- India vs England: चोटिल होने के कारण शार्दुल ठाकुर सेलेक्शन के लिए अनुपलब्ध

उन्होंने कुल 21 विकेट चटकाए हैं। साकिब के नाम प्रथम श्रेणी मैचों में 65 विकेट दर्ज हैं। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इस बीच सूचित किया कि ऑफ स्पिनर डोम बेस को रिलीज कर दिया गया है और वह यॉर्कशर लौटेंगे। 

ब्रॉड इंग्लैंड के लिए 150वां टेस्ट खेलने की दहलीज पर हैं। वह हल्की जॉगिंग करते हुए फिसल गए थे जिससे उन्हें चोट लगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल