1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India vs New Zealand Manchester Weather Live Update Semi Final 2019: मैनचेस्टर में खिली धूप, मैदान में अभ्यास करते खिलाड़ी

India vs New Zealand Manchester Weather Live Update Semi Final 2019: मैनचेस्टर में खिली धूप, मैदान में अभ्यास करते खिलाड़ी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 10, 2019 11:08 am IST,  Updated : Jul 10, 2019 02:04 pm IST

विश्व कप के पहले सेमीफाइनल भारत बनाम न्यूजीलैंड के मैच में बारिश का खतरा अभी भी बना हुआ है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड- India TV Hindi
आईसीसी विश्व कप 2019: भारत बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच  Image Source : GETTY IMAGES

India vs New Zealand Manchester Weather update Live ICC Cricket World Cup Semi Final 2019:

विश्व कप के पहले सेमीफाइनल मैच भारत बनाम न्यूजीलैंड के मैच में बारिश का खतरा अभी भी बना हुआ है। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर कल भीषण बारिश के चलते मैच आज के दिन ट्रांसफर कर दिया गया था। जिसके चलते आज न्यूजीलैंड की टीम 46.1 ओवर में 211 रन से आगे खेल जारी करेगी। वहीं अगर आज भी बारिश होती हो और खेल नहीं हो पता है तो मैच रद्द होने के चलते दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिया जाएगा। इस लिहाज से न्यूजीलैंड सेमीफाइनल से बाहर जबकि भारत को फाइनल का टिकट मिल जायेगा। ऐसे में देखा जाए तो मौसम का साथ दोनों टीमों और फैंस के लिए भी काफी महत्वपूर्ण हैं, जिसके लिए हम आपको मैनचेस्टर के मौसम से अवगत कराते रहेंगे। 

2:00 AM बीसीसीआई ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से मौसम के साफ़ होने की जानकारी दी।

1:30 AM  एऍनआई के मुताबिक मैदान के चारो ओर बादलों का सांया मंडरा रहा है। जिसके चलते मैच में बारिश का आना-जाना लगा रहेगा। 

12.00 AM मौसम विभाग के मुताबिक मैनचेस्टर में सुबह हल्की बूंदाबांदी की आशंका है। हालांकि, बारिश ज्यादा देर तक नहीं होगी। ऐसे में मैच के समय से शुरू होने की आशंका है। 

11:00 AM AccuWeather के मौसम पूर्वानुमान से पता चलता है कि बुधवार को मैनचेस्टर में सुबह 11 बजे तक स्थिति 'आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे'। हालांकि, दोपहर 12 बजे के बाद बारिश होने के आसार हैं। जबकि मैच सुबह 10.30 बजे से शुरू होना है।

मौसम की भविष्यवाणी के मुताबिक शाम 5 बजे फिर से बारिश की उम्मीद है और बाद में लगभग 8 बजे फिर से बारिश के आसार हैं। इस तरह दिन भर बारिश का आना-जाना चलता रहेगा। जिसके बीच टीम इंडिया को अपने फाइनल तक का सफर तय करना सबसे बड़ी चुनौती बनने वाला है। 

मैनचेस्टर मौसम रिपोर्ट
Image Source : ACCUWEATHERमैनचेस्टर मौसम रिपोर्ट 

मैनचेस्टर मौसम रिपोर्ट
Image Source : ACCUWEATHERमैनचेस्टर मौसम रिपोर्ट 

मैनचेस्टर मौसम रिपोर्ट
Image Source : ACCUWEATHERमैनचेस्टर मौसम रिपोर्ट 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल