1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ WTC Final: विराट कोहली को चीयर करने के लिए भारत आर्मी ने गाया गाना, Video हुआ वायरल

IND vs NZ WTC Final: विराट कोहली को चीयर करने के लिए भारत आर्मी ने गाया गाना, Video हुआ वायरल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 20, 2021 02:12 pm IST,  Updated : Jun 20, 2021 02:12 pm IST
IND vs NZ WTC Final: bharat army sang song to cheer virat...- India TV Hindi
IND vs NZ WTC Final: bharat army sang song to cheer virat kohli, video goes viral Image Source : TWITTER HANDLE/@THEBHARATARMY

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला खेल रहे हैं। इस मुकाबले का आज तीसरा दिन होगा। दूसरे दिन टॉस हुआ और न्यूजीलैंड ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी चुनी। पहला दिन बारिश में धुल गया था इसलिए दूसरे दिन से खेल शुरू हुआ है।

टीम इंडिया ने दूसरे दिन बल्लेबाजी कर तीन विकेट खोकर 143 रन बनाए। भारत के लिए रोहित शर्मा ने 34 रन, शुभमन गिल ने 28 रन और चेतेश्वर पुजारा ने 8 रन बनाए। कीवी टीम के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, नील वैग्नर और काइल जैमीसन को एक-एक विकेट मिले। अब क्रीज पर कप्तान विराट कोहली (44) और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (29) हैं। एजेस बाउल में जारी इस मुकाबले के दूसरे दिन भारत आर्मी ने कुछ ऐसा किया जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आईसीसी ने भी इसकी तस्वीर शेयर की है।

भारत आर्मी ने कप्तान विराट कोहली के लिए एक अंग्रेजी में गाना गाया। यहां देखिए वीडियो-

गौरतलब है कि आज मुकाबले का तीसरा दिन है और मुकाबले से पहले दिनेश कार्तिक ने शहर के मौसम का हाल सोशल मीडिया के जरिए बता दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए मैदान की फोटो शेयर की है जिसपर उन्होंने लिखा, "खेल शुरू होने में 3।5 घंटे हैं, तो ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। फिलहाल बादल छाए हैं लेकिन अच्छी बात ये है कि रेन एटीएम नहीं है। ये शहर का नया वेदरमैन है जो साउथहैंपटन से लाइव रिपोर्ट कर रहा है।"

गौरतलब है कि उन्होंने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, "आपका प्यारा वेदर मैन मिस्टर डीके।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल