1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ: WTC Final जीत कर बेहद खुश दिखे कीवी कप्तान, बोले- ये शानदार अहसास है

IND vs NZ: WTC Final जीत कर बेहद खुश दिखे कीवी कप्तान, बोले- ये शानदार अहसास है

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 24, 2021 09:11 am IST,  Updated : Jun 24, 2021 09:11 am IST

केन विलियमसन ने पहली पारी में 49 रन बनाए थे और दूसरी पारी में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। इसमें कोई दोराय नहीं थी कि टीम कीवी ने भरातीय टीम को हर विभाग में पछाड़ दिया था।

IND vs NZ WTC Final: kane williamson feeling incredible...- India TV Hindi
IND vs NZ WTC Final: kane williamson feeling incredible after winning the final Image Source : TWITTER HANDLE/@BLACKCAPS

न्यूजीलैंड ने बुधवार को भारतीय टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में आठ विकेट से करारी शिकस्त दी और पहले टेस्ट चैंपियन बनी। खिताबी मुकाबले में कीवी टीम ने भारत को हर विभाग में पस्त किया था।

इस ऐतिहासिक जीत के बाद विजेता टीम के कप्तान केन विलियमसन ने कहा, "मैं एक अरसे से टीम का हिस्सा हूं, बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। हमारे इतिहास में पहली बार हम वर्ल्ड टेस्ट टाइटल जीते हैं।"

केन ने आगे कहा, "पिछले 2 सालों से हमारी टीम में 22 खिलाड़ी हैं, और उन सबने अपना किरदार बखूबी निभाया है, सपोर्ट स्टाफ और उन लड़कों ने भी जो खेले हैं। ये बहुत खास उपलब्धि है। ये लंबे समय तक याद रहेगी। हम जानते थे कि भारत हर स्थिति में कितनी मजबूत टीम है। 6 दिनों तक किसी भी टीम का पलड़ा भारी नहीं था। पहली पारी निश्चित तौर पर मुश्किल थी। निचले क्रम ने ज्यादा आजादी के साथ खेला और हमें बढ़त दिलाई, जिससे हमें फायदा मिला।"

आपको बता दें कि केन विलियमसन ने पहली पारी में 49 रन बनाए थे और दूसरी पारी में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। इसमें कोई दोराय नहीं थी कि टीम कीवी ने भरातीय टीम को हर विभाग में पछाड़ दिया था। वहीं टीम इंडिया के लिए इस मुकाबले में किसी भी खिलाड़ी ने अर्धशतक नहीं जड़ा था। पहली पारी में रहाणे ने 49 रन बनाए थे जो भारत की ओर से मैच का सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल